Roman Reigns की फिर होगी बेइज्जती, बड़े मैचों में मचेगा बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या-क्या होगा?

WWE Raw के एपिसोड पर इस हफ्ते सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था और इस वजह से सभी में उत्साह है. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw: WWE में इस समय WrestleMania 42 का बिल्डअप चल रहा है. इस वजह से Raw और SmackDown के सभी एपिसोड महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते Raw का शो भी जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. वॉशिंगटन के सिएटल स्थित क्लाइमेट प्लेज एरीना से लाइव आने वाले शो में टॉप स्टार्स अपने एक्शन से जलवा बिखेरेंगे. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

WWE Raw में होंगे तीन बड़े मुकाबले

WWE Raw में तगड़े मुकाबले इस हफ्ते होंगे. खतरनाक रेसलर ओबा फेमी की टक्कर रूसेव के साथ होगी. फेमी ने अभी तक Raw और SmackDown में अपना दबदबा दिखाया. उन्हें कोई भी टक्कर नहीं दे पाया है. इस बार उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है. रूसेव बहुत ही खूंखार रेसलर हैं. उनके पास बहुत अनुभव भी है. कई सालों से वो रेसलिंग कर रहे हैं. इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स गौंटलेट मैच भी होगा. लायरा वैल्किरिया, बेली, इयो स्काई, राकेल रॉड्रिगेज, ओस्का और आईवी नाईल के बीच टक्कर होगी. जो भी जीतेगा वो एजे ली को टक्कर देगा.

विज्ञापन

पेंटा ने पिछले हफ्ते Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. ऐसा लगता है कि अब वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. इस हफ्ते वो अपने टाइटल को ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में तगड़ा हाई-फ्लाइंग एक्शन देखने को मिलेगा. अमेरिकानो रिंग में बहुत अच्छा काम करते हैं.

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट से संन्यास के बाद WWE में अंडरटेकर से भिड़ने वाले थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ, आखिरी वक्त पर क्यों छोड़ दिया ऑफर?

विज्ञापन

सीएम पंक का भी दिखेगा जलवा

WWE Raw में सीएम पंक भी नज़र आएंगे. रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. पिछले हफ्ते दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी. पंक ने रेंस की धज्जियां उड़ा दी थीं. रेंस के पिता का जिक्र भी पंक ने किया. पंक ने कहा कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफन करेंगे. इसके बाद रेंस को बहुत गुस्सा आया था. खैर इस हफ्ते भी रेंस के ऊपर पंक निशाना साधेंगे. पूरे WWE यूनिवर्स की नजरें उनके ऊपर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ