WWE Issues Official Statement: हाल ही में सऊदी अरब में WWE नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन हुआ था. वहां पर कंपनी ने छह मुकाबले रखे थे. मेन इवेंट कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की. खैर शो के बाद दो स्टार्स के बीच बैकस्टेज पंगा हुआ था. ये अनोखा पल देखकर सभी चौंक गए थे. अब कंपनी ने इन्हें सजा भी दे दी है. ट्रिपल एच ने कठोर कदम उठाया, जिसके बारे में Raw में ऑफिशियल जानकारी दी गई.
WWE स्टार्स को लेकर बड़ा फैसला
नाइट ऑफ चैंपियंस में सैमी ज़ेन ने गुंथर और कोडी रोड्स को हराकर सभी को चौंका दिया. सैमी ने पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. शो के बाद बैकस्टेज ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर निक एल्डिस का सामना गुंथर से हुआ. गुंथर ने एल्डिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. गुंथर ने कहा कि एल्डिस फेल रेसलर हैं. एल्डिस को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुंथर को धक्का दे दिया. दोनों के बीच हाथपाई भी हुई. वहां पर बीच-बचाव के लिए WWE ऑफिशियल्स को आना पड़ा.
Raw के एपिसोड में माइकल कोल ने ऑफिशियल स्टेटमेंट की जानकारी देते हुए कहा, “स्थिति को लेकर अपडेट है. ये WWE हेडक्वार्टर का ऑफिशियल बयान है. हालात को देखते हुए निक एल्डिस और गुंथर को घर भेज दिया गया है. आगे की जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. फिलहाल SmackDown के जनरल मैनेजर भी एडम पीयर्स होंगे”.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar को ‘तबाह’ करने के लिए WWE रेसलर ने कुर्बान किया टाइटल मैच, SummerSlam में चैंपियन बनने का टूटा सपना!
गुंथर को लगातार तीसरे मैच में मिली हार
गुंथर के लिए पिछला एक महीना बढ़िया नहीं रहा है. क्लैश इन इटली में उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद SmackDown के एपिसोड में भी वो टाइटल मैच में हार गए. अब नाइट ऑफ चैंपियंस में भी उन्हें झटका लगा है. देखना होगा कि अब गुंथर और निक एल्डिस के फ्यूचर को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw की बर्बाद! इन 5 बड़ी गलतियों से फैंस को किया निराश
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines