Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw की बर्बाद! इन 5 बड़ी गलतियों से फैंस को किया निराश
WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. कंपनी ने बडे़ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. शो बढ़िया रहा. इसके बावजूद कुछ गलतियां देखने को मिलीं. फैंस इन चीजों से जरूर निराश हुए होंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Raw Big Mistakes: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया रहा. ये नाइट ऑफ चैंपियंस के बाद पहला शो था. शुरुआत में ओबा फेमी नज़र आए. वहां पर ब्रॉक लैसनर ने भी वापसी की. लैसनर ने ओबा के ऊपर हमला किया. वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ.कंपनी ने समरस्लैम 2026 का बिल्डअप भी शुरू कर दिया है. वुमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया. इसके बावजूद शो में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन पांच गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रेड ब्रांड में कीं. (Photo: WWE.com)
रे मिस्टीरियो की जीत
2 / 6रे मिस्टीरियो का मैच इस हफ्ते ईथन पेज के साथ हुआ. पेज युवा स्टार हैं. मिस्टीरियो ने उनके ऊपर क्लीन जीत हासिल की. मिस्टीरियो को अब हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्हें युवा रेसलर्स को आगे बढ़ाना चाहिए. ट्रिपल एच ने पेज को हराकर बड़ी गलती इस हफ्ते की. कहीं ना कहीं उन्हें जीत दिलानी चाहिए थी. (Photo: WWE.com)
द विज़न का कोई फ्यूचर नहीं
3 / 6WWE में अब द विज़न का कोई फ्यूचर नहीं दिख रहा है. इस हफ्ते ऑस्टिन थ्योरी ही नज़र आए. उनकी भी जो हेंड्री के खिलाफ हार हो गई. लोगन पॉल और ब्रॉन ब्रेकर शो से गायब रहे. पॉल हेमन भी थ्योरी से दूर जाते दिखे. ट्रिपल एच की एक बार फिर खराब बुकिंग देखने को मिली है. ये बहुत बड़ी गलती वो कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई को कमजोर दिखाना
4 / 6इयो स्काई ने हाल ही में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता है. उनका अब समरस्लैम 2026 में लिव मॉर्गन के साथ मैच होने वाला है. इस हफ्ते Raw में मॉर्गन और उनके साथियों ने मिलकर स्काई का बुरा हाल किया. स्काई को कमजोर दिखाया गया और ये बहुत गलत बात है. ट्रिपल एच ने ये भी बड़ी गलती की. (Photo: WWE.com)
ब्लडलाइन की कहानी ने पकड़ा अलग रास्ता
5 / 6कुछ हफ्ते पहले लगा था कि रोमन रेंस की ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिलेगा. अभी तक ऐसा नहीं दिखा है. कंपनी ने इनके रास्ते ही अलग कर दिए हैं. द उसोज़ एलए नाइट और सोलो सिकोआ से उलझे हुए हैं. वहीं रोमन की अब सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी शुरू हो गई है. इस हफ्ते नाइट और जिमी का रीमैच हुआ, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी. कहीं ना कहीं ये बहुत बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू का क्या होगा?
6 / 6एक वक्त लगा कि जेकब फाटू वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे, लेकिन अब लग रहा है कि वो रोमन रेंस के गार्ड हैं. इस हफ्ते Raw में वो वो रोमन के पीछे ही खड़े नज़र आए. उनकी तरफ से कोई हरकत नहीं की गई. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच ने फाटू की बुकिंग कमजोर कर दी है. कहीं ना कहीं ये उनकी बड़ी गलती मानी जाएगी. (Photo: WWE.com)