Brock Lesnar को ‘तबाह’ करने के लिए WWE रेसलर ने कुर्बान किया टाइटल मैच, SummerSlam में चैंपियन बनने का टूटा सपना!

WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने इस हफ्ते रेड ब्रांड में वापस आकर अपने विरोधी को चित किया. उनका समरस्लैम में मैच भी तय हो गया है. खैर एक फेमस स्टार ने अब लैसनर के चलते अपना टाइटल मैच छोड़ दिया है.

WWE

WWE स्टार का बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE में अब SummerSlam 2026 का बिल्डअप शुरू हो गया है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच समर की सबसे बड़ी पार्टी में हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. कई लोग इस मुकाबले के बारे में जानकर चौंक गए होंगे क्योंकि फेमी को तो SummerSlam में वर्ल्ड टाइटल मैच मिल गया था. 28 साल के फेमी ने अपने करियर में एक बड़ी कुर्बानी दे दी है. शायद इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार ओबा फेमी का टूटा सपना

ओबा फेमी ने हाल ही में नाइट ऑफ चैंपियंस में जे उसो को हराकर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता. इसके बाद उन्होंने समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल गया. उम्मीद ये थी कि वो अपने विरोधी के रूप में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस को चुनेंगे. फेमी की राइवलरी मार्च से ब्रॉक लैसनर के साथ भी चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले भी हो चुके हैं. 1-1 की बराबरी चल रही है. Raw में इस हफ्ते लैसनर ने वापसी की. उन्होंने फेमी को लो-ब्लो और एफ-5 लगाया. इसके बाद फेमी ने लैसनर को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती दी. लैसनर ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में हैल इन ए सैल मैच होगा.

विज्ञापन

शो के दौरान बैकस्टेज एडम पीयर्स ने ओबा फेमी से बात की. एडम पीयर्स ने कहा कि इसका मतलब समरस्लैम में फेमी टाइटल मैच नहीं लड़ेंगे. फेमी ने कहा, “टाइटल हमेशा रहेगा. चैंपियनशिप कहीं नहीं जा रही है. जब मेरा मन करेगा मैं इसे हासिल कर लूंगा”. फेमी ने कहा कि अब उनका लक्ष्य पहले लैसनर को तबाह करने का है. फेमी ने अपना इरादा बदल दिया. फिलहाल फेमी का समरस्लैम में चैंपियन बनने का सपना टूट गया है.

ये भी पढ़ें: Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw की बर्बाद! इन 5 बड़ी गलतियों से फैंस को किया निराश

विज्ञापन

SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर हो सकते हैं रिटायर

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए थे. तब लगा था कि लैसनर ने संन्यास ले लिया है. हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी कर ओबा फेमी के साथ अपनी राइवलरी आगे बढ़ाई. रेसलमेनिया में लैसनर को हार मिली थी. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को हराया. SummerSlam 2026 में लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. इस बात की बहुत संभावनाएं नज़र आ रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ