हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lionel Messi और Cristiano Ronaldo? WWE दिग्गज CM Punk ने चुना अपना फेवरेट फुटबॉलर

FIFA World Cup 2026 को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है. सभी अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर कर रहे हैं. WWE दिग्गज सीएम पंक ने इस बार लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में से अपने फेवरेट प्लेयर को चुना है.

विज्ञापन
(Photo: WWE.com & Social Media)

Lionel Messi and Cristiano Ronaldo: पूरी दुनिया में इस समय FIFA World Cup 2026 की धूम मची हुई है. फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं. WWE स्टार्स की नजरें भी फीफा के ऊपर हैं. लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गेम को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है. हमेशा इस बात पर बहस होती रहती है कि इन दोनों में से बेस्ट फुटबॉलर कौन है. अब इसमें WWE दिग्गज सीएम पंक भी कूद गए हैं. इस बार उनसे दोनों में से एक को चुनने के लिए कहा. पंक ने भी बिना किसी संशय के सीधा जवाब दे दिया. आइए आपको बताते हैं कि पंक ने किसे बेस्ट फुटबॉलर का ताज दिया.

WWE स्टार सीएम पंक ने क्या कहा?

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने FIFA World Cup 2026 में धूम मचाई है. रोनाल्डो पहले मैच में नहीं चले थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागे. वहीं मेसी ने अभी तक अपने एक्शन से सभी का दिल जीता है. वो पांच गोल मार चुके हैं. खैर The Late Run Show में हाल ही में पंक नज़र आए. पंक से मेसी और रोनाल्डो में से किसी एक चुनने के लिए कहा गया. WWE के पूर्व चैंपियन ने तुरंत ही मेसी का नाम लिया. पंक के फेवरेट मेसी हैं. इसका मतलब है कि वो अर्जेंटीना को फीफा में सपोर्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं WWE के लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो? हॉल ऑफ फेमर ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन

सीएम पंक को रेसलमेनिया 42 में मिली हार

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक ने रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. रोमन ने अंत में पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. हैरान करने वाली बात ये है कि पंक रेसलमेनिया 42 से अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. देखन होगा कि अब उनकी वापसी कब होगी. शायद कंपनी के पास अभी उनके लिए कोई प्लान नहीं हैं.

ये भी पढे़ं: WWE Night of Champions 2026 में होने वाले 6 खतरनाक मैचों के संभावित नतीजे लीक, Brock Lesnar के दुश्मन को लगेगा झटका!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola