Roman Reigns: WWE में जबरदस्त काम कर के रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पिछले पांच साल उन्होंने जो किया वह शायद ही कभी कोई भूल पाएगा. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे. उनका शेड्यूल भी अब पार्ट टाइम हो गया है. रेसलिंग वर्ल्ड में रेंस ब्रांड बन चुके हैं. रोस्टर में मौजूद हर कोई रेसलर रेंस के साथ रिंग शेयर करना चाहता है. कई लोग अपने दिल की बात इंटरव्यू में कह चुके हैं. WWE का एक ऐसा स्टार भी है जिसे रेंस के साथ सिंगल्स मैच में दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने इसके पीछे के खास कारण का भी खुलासा किया है.
रोमन रेंस से नहीं लड़ना चाहता है फेमस स्टार
ब्रॉन ब्रेकर ने पिछले साल मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इसके बाद से वह दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन चुके हैं. WWE ने बता दिया है कि ब्रेकर फ्यूचर स्टार हैं. उनकी बुकिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इस कारण से ही अब उन्हें पॉल हेमन गाय भी बना दिया गया है. Raw में ब्रेकर मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन के साथ तबाही मचा रहे हैं. उनके रफ्तार भरे स्पीयर से बच पाना किसी के लिए भी मुश्किल काम है.
फैंस ब्रॉन ब्रेकर और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मुकाबला देखना चाहते हैं. फ्यूचर में इसका होना तय है. ब्रेकर को आगे बढ़ने के लिए रेंस से टकराना ही होगा. हालांकि, वह अभी इसके लिए तैयार नहीं लग रहे हैं. कुछ समय पहले ब्रेकर ने दिग्गज एक्टर और राइटर माइकल फेयरमैन से बातचीत की. वहां पर उनसे रोमन रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच के बारे में पूछा गया. ब्रेकर ने कहा,”मैं रोमन रेंस से नहीं लड़ना चाहता हूं क्योंकि वह चैंपियन नहीं हैं”.
WWE SummerSlam 2025 में हुआ था बड़ा मैच
हाल ही में SummerSlam 2025 का दो-दिवसीय कार्यक्रम खत्म हुआ. पहले दिन रोमन रेंस और जे उसो का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. इस मुकाबले में काफी बवाल और तगड़ा एक्शन देखने को मिला. अंत में रेंस और उसो की जीत हुई. दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया. हालांकि, इसके बाद Raw का पहला एपिसोड रेंस के लिए सही नहीं रहा. वहां पर सैथ रॉलिंस अपने साथियों के साथ मिलकर रेंस की हालत खराब कर दी.
ये भी पढ़ें:-47 साल के WWE रेसलर ने The Undertaker की उड़ाई धज्जियां, डरपोक कहकर हमेशा दूर भागने का लगाया आरोप
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
21 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines