हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/'परिवार के सामने बेइज्जत और शर्मिंदा करूंगी', WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!
WWE
‘परिवार के सामने बेइज्जत और शर्मिंदा करूंगी’, WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!
WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले बैकी ने ली को खतरनाक धमकी दी है.
Becky Lynch: WWE में बैकी लिंच की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. आए दिन उन्हें एक से बढ़कर एक तगड़े विरोधी मिल रहे हैं. मौजूदा समय में उनकी राइवलरी दिग्गज एजे ली के साथ चल रही है. ली ने कुछ हफ्ते पहले वापसी कर बैकी को चुनौती थी. लिंच WWE Elimination Chamber 2026 में अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ली के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. खैर इस मुकाबले से पहले बैकी ने ली को लेकर बड़ा दावा किया है.
WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?
पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में बैकी लिंच और एजे ली का प्रोमो सैगमेंट हुआ था. ली ने बैकी के ऊपर खूब निशाना साधा. एजे ने माइंडगेम्स भी खेला. उन्होंने लगातार बैकी को उन्हें पंच मारने के लिए उकसाया. बैकी ने बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. लिंच कह चुकी हैं कि वो ली की हालत खराब करेंगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर ली को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,”मैं शनिवार को एजे ली को उनके परिवार और दोस्तों के सामने बेइज्जत करने के लिए बेताब हूं. वो इतनी शर्मिंदा होंगी कि रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगी. वैसे भी एजे की कोई वापसी नहीं चाहता है. इसलिए तो वो बिल्कुल मजाक है. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि शिकागो उनसे कितना प्यार करता है. यूनाइटेड सेंटर में मुझे सबसे ज्यादा तालियां और प्यार मिलेगा”.
एजे ली और बैकी लिंच के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. एजे 11 साल बाद कंपनी में अपना पहला सिंगल मुकाबला लड़ेंगी. इस बार तो उनके पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका भी है. कंपनी द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है. बैकी का टाइटल रन इस बार खत्म होने के चांस ज्यादा लग रहे हैं. एजे अपने होमटाउन शिकागो में चैंपियन बनेंगी तो उन्हें जबरदस्त पॉप भी मिलेगा.

---विज्ञापन---
I can’t wait to HUMILIATE AJ Lee in front of her family and friends next SATURDAY!!! She will be SO EMBARRASSED that she will retire from wrestling FOR GOOD! To be honest, nobody wanted her back anyway, that’s why she is an ABSOLUTE JOKE! Little does SHE know, CHICAGO LOVES ME!!!…