SmackDown: WWE SmackDown का आने वाला एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने शो के लेकर पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. अफवाहें भी यह भी सामने आ रही है कि सीएम पंक की पत्नी एजे ली की 10 साल बाद वापसी होगी. WWE को बिजनेस के मामले में काफी फायदा हो रहा है क्योंकि शिकागो के ऑलस्टेट एरीना में होने वाले इवेंट की लगभग सभी टिकटें बिक चुकी हैं. ब्लू ब्रांड का यह संस्करण रेसलिंग के सबसे लोकप्रिय टिकटों में से एक बन गया है. ऐसा बहुत कम देखा जाता है.
WWE को छप्परफाड़ फायदा
शिकागो के फैंस WWE को बहुत पसंद करते हैं. सीएम पंक का वहां पर होमटाउन है. इस वजह से भी दर्शकों की इनर्जी दोगुनी हो जाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार SmackDown के लिए अभी तक 16,031 टिकट बिक चुके हैं. ऐसा इस साल अप्रैल में हुआ था जब ब्लू ब्रांड के एक एपिसोड में 15,818 दर्शक आए थे. महत्वपूर्ण बात यह कि शिकागो में इससे पहले कभी इतने टिकट नहीं बिके.
ऑलस्टेट एरीना में कुल 16,046 की क्षमता है. अब सिर्फ 15 ही टिकट उपलब्ध हैं. इससे आप समझ सकते हैं कि फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं. टिकटों की बिक्री में उछाल का सबसे बड़ा कारण एजे ली हैं. ब्लू ब्रांड में उनके वापसी की अफवाहें चल रही हैं. कई रिपोर्ट्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी है. ली ने अप्रैल 2015 में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. नवंबर, 2023 में सीएम पंक ने WWE में वापसी की थी. तब से ही ली के आने की उम्मीद भी फैंस कर रहे हैं.
WWE SmackDown में जॉन सीना की होगी एंट्री
SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना भी एंट्री करेंगे. कहा जा रहा है कि सीना के करियर का यह अंतिम ब्लू ब्रांड का शो होगा. सीना ने 23 साल पहले शिकागो से ही अपने करियर की शुरुआत की. सीना इस बार आएंगे तो फैंस का उन्हें बहुत समर्थन मिलेगा. ब्रॉक लैसनर के आने की बातें भी चल रही हैं. वह आकर सीना के ऊपर हमला कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-क्रिकेट के मैदान में पहुंचा दुनिया का सबसे ताकतवर WWE रेसलर, इस टीम की जर्सी पहनकर फैंस को किया खुश
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
35 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
20 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
22 hrs agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines