हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE रिंग में 28 साल के रेसलर की 5 सेकेंड में हुई शर्मनाक हार, डेब्यू मैच में बेईमानी करना पड़ा भारी

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. हालांकि, एक फेमस स्टार को करारी हार का सामना करना पड़ा. फैंस भी इस बात से हैरानी में पड़ गए थे.

विज्ञापन
WWE

SmackDown: WWE Clash in Paris से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में जॉन सीना सहित बड़े रेसलर्स ने शिरकत की. सीना का फ्रांस की जनता ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया. 28 साल की कियाना जेम्स के लिए शो बढ़िया नहीं रहा. उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. आलम यह रहा है कि अपने डेब्यू ही मैच में वह 5 सेकेंड में हार गईं. यह चीज देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे. जेम्स भी खुद सिर पकड़ कर बैठ गईं. उन्हें अपनी हार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा था. वैसे इससे WWE की बुकिंग पर भी सवाल खड़े होते हैं. नए स्टार को इतनी जल्दी हराने का फैसला नहीं लेना चाहिए.

WWE SmackDown में कियाना जेम्स को किसने दिया झटका?

पिछले कुछ समय से कियाना जेम्स विमेंस यूएस चैंपियन जूलिया के साथ दिख रही हैं. वह जूलिया की एडवोकेट के रूप में काम कर रही हैं. जेम्स ने बैकस्टेज कई स्टार्स से तगडे़ अंदाज में बात की. उन्होंने विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटन को भी जवाब दिया. पिछले हफ्ते जेम्स की मीचीन से भी बात हुई थी. मीचीन ने जूलिया के खिलाफ मैच मांगा लेकिन कहा गया कि पहले उन्हें जेम्स का सामना करना पड़ेगा. शर्त यह थी कि अगर जेम्स को मीचीन हरा देंगी तो उन्हें जूलिया के खिलाफ टाइटल मैच मिल जाएगा.

मेन रोस्टर में जेम्स ने अपना डेब्यू मैच SmackDown में मीचीन के खिलाफ लड़ा. सभी को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मीचीन ने 5 सेकेंड में ही उन्हें मात देकर सभी को चौंका दिया. मीचीन ने जेम्स को रोलअप के जरिए हराया. यह WWE इतिहास में सबसे तेज जीतों में से एक थी. मीचीन ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

विज्ञापन

मीचीन के ऊपर हुआ हमला

मीचीन ने कियाना जेम्स को हराकर जूलिया के खिलाफ विमेंस यूएस टाइटल मैच हासिल कर लिया है. यह चीज जूलिया को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी. उन्होंने अपना आपा खो दिया. जूलिया ने मुकाबले के बाद मीचीन पर तगड़ा हमला किया. जेम्स ने भी उनका साथ दिया. रिंग के बाहर जूलिया ने मीचीन को स्टील स्टेप्स पर पटक कर उनकी हालत खराब कर दी. अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या होगा.

ये भी पढ़ें:-WWE Clash in Paris 2025 का मैच कार्ड और ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola