हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/Roman Reigns को हराने वाले 150 किलो के रेसलर की WWE से छुट्टी, WrestleMania 42 में बड़े मैच का टूटा सपना!
WWE
Roman Reigns को हराने वाले 150 किलो के रेसलर की WWE से छुट्टी, WrestleMania 42 में बड़े मैच का टूटा सपना!
WWE Raw में एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आई. फेमस स्टार को इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर होना पड़ा है. उनका उभरता करियर अब खतरे में आ गया है. हो सकता है कि वो रेसलमेनिया से बाहर हो जाएं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Bronson Reed: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. ये एलिमिनेशन चैंबर 2026 से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो था. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. पॉल हेमन के ग्रुप द विज़न के लिए चीजें अच्छी नहीं जा रही हैं. 150 किलो के रेसलर ब्रॉन्सन रीड भी इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर हो गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि अब वो शायद रेसलमेनिया 42 में भी नज़र नहीं आएंगे. ये बहुत बड़ा झटका उन्हें लगा है. पिछले साल के रेसलमेनिया में भी वो परफॉर्म नहीं कर पाएंगे.
WWE Raw में ब्रॉन्सन रीड का हुआ बुरा हाल
कुछ हफ्ते पहले ब्रॉन ब्रेकर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद से वो एक्शन से बाहर हैं. उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं है. Raw में पॉल हेमन के साथ ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और ब्रॉन्सन रीड ने ही जिम्मेदारी संभाली थी. इस हफ्ते रीड, जे उसो और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ. मैच से पहले रीड ने इसे जीतने का दावा किया था. रीड ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन भी किया. उन्होंने अपनी ताकत से उसो और अमेरिकानो को बहुत परेशान किया.
मैच के दौरान रीड के बाइसेप्स पर चोट लग गई. अमेरिकानो द्वारा पिन की कोशिश को तोड़ने में उन्हें ये इंजरी आई. रीड को अमेरिकानो ने सुप्लेक्स दिया. इसके बाद वो रिंग के अंदर नहीं आ पाए. बहुत देर तक रेफरी और ऑफिशियल उन्हें चेक करते रहे. इस दौरान अमेरिकानो और उसो के बीच मैच जारी रहा. इंजरी इतनी खतरनाक थी कि रीड मैच में वापसी नहीं कर पाए. उसो ने मुकाबला जीता. शो के दौरान ही कमेंटेटर माइक कोल ने बताया कि रीड अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं.
ब्रॉन्सन रीड के लिए 2025 बहुत ही शानदार रहा. उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ रही थी. रीड ने वो काम कर दिखाया था, जो बहुत कम लोग कर पाते हैं. Crown Jewel 2025 में रीड का मुकाबला रेंस के साथ हुआ था. दोनों के बीच ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. 21 मिनट तक ये मैच चला था. अंत में रीड ने रेंस को पिन करते हुए सभी को हैरान कर दिया. रीड के करियर की ये सबसे बड़ी जीत थी. इसके बाद से WWE में उनका कद और ऊंचा हो गया. पॉल हेमन ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

---विज्ञापन---

MICHAEL COLE HAS OFFICIALLY ANNOUNCED THAT BRONSON REED HAS TORE HIS BICEP AND WILL BE OUT INDEFINITELY 💔#WWERAW