---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE Raw Results, 23 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाई का बवाल, Brock Lesnar-The Undertaker की वापसी

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा. रेसलमेनिया 42 को लेकर बिल्डअप देखने को मिला. तगड़ा एक्शन देखने को मिला और स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट भी मजेदार रहा. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

---विज्ञापन---

WWE Raw Results: WWE Raw  के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही धमाकेदार रहा. जबरदस्त मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक शो में रोमांच बना रहा. ब्रॉक लैसनर ने भी वापसी कर बड़ा ऐलान किया. मेन इवेंट में इस बार बहुत मजा आया. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने कार्य से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw  रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

गुंथर का सैगमेंट

रिंग में कमेंटेटर ने कहा कि वो इस हफ्ते एजे स्टाइल्स को ट्रिब्यूट देंगे. कुछ ही देर बाद गुंथर आ गए. गुंथर ने फैंस का मजाक बनाया. उन्होंने कहा कि हारने वाले स्टार्स के रिटायरमेंट को सेलिब्रेट किया जा रहा है. एडम पीयर्स ने आकर गुंथर को एरीना से जाने के लिए कहा. स्टेज पर ड्रेगन ली ने गुंथर के ऊपर हमला किया. सिक्योरिटी ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया. ली ने बैकस्टेज भी गुंथर पर अटैक किया.

---विज्ञापन---

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स ने बड़े पॉप के साथ एंट्री की. वो ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए क्योंकि द विज़न ने दखल दे दिया. फैंस ने बू करते हुए पॉल हेमन को बोलने नहीं दिया. ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल ने कोडी का मजाक उड़ाया. लोगन पॉल ने कहा कि ब्रॉन्सन रीड चैंबर मैच में क्वालिफाई करने वाले हैं. कोडी ने कहा कि ये बात किसी एक को अच्छी नहीं लगेगी. इसके बाद जे उसो और जिमी उसो ने एंट्री की.

मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच

जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ. शुरुआत में उसो और अमेरिकानो ने मिलकर रीड पर हमला किया. दोनों का दबदबा देखने को मिला. कुछ देर बाद उसो और अमेरिकानो ने एक-दूसरे पर तगड़े मूव लगाए. अमेरिकानो ने अपने तगड़े मूव्स से सभी को हैरान किया. मैच के दौरान रीड के बाइसेप्स पर चोट लग गई और वो रिंग से बाहर चले गए. इसके बाद वो मैच में नहीं आए. अंत में जे ने अमेरिकानो को स्पीयर और उसो स्प्लैश लगाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ रोमन रेंस के भाई जे ने चैंबर मैच में क्वालिफाई कर लिया.

---विज्ञापन---

लिव मॉर्गन का सैगमेंट

लिव मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ एंट्री की. मिस्टीरियो ने जेड कार्गिल और स्टेफनी वकेर को रिंग में बुलाया. मॉर्गन ने कुछ देर वकेर से बात की. इसके बाद उन्होंने वकेर के ऊपर माइक से हमला कर दिया. वकेर को मॉर्गन ने ओबिलियन लगाकर धराशाई कर दिया. मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन वकेर को चुना.

नटालिया का मैच

नटालिया का मैच मैक्सिकन डुप्री के साथ हुआ. एक बार फिर ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. दोनों ने रिंग के बाहर एक-दूसरे पर हमला किया. डुप्री पोस्ट से टकराने के बाद काम नहीं कर पाई. रेफरी ने मैच को रोकने का फैसला किया. इस तरह नटालिया ने मैच जीत लिया.

---विज्ञापन---

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन के साथ एंट्री की. हेमन ने लैसनर का परिचय देकर उनकी तारीफ दी. हेमन ने रोड टू रेसलमेनिया 42 का शेड्यूल दिखाया. हेमन ने रेसलमेनिया 42 के लिए लैसनर के विरोधी को लेकर ओपन चैलेंज दिया. हेमन ने कहा कि शायद किसी में इतना दम नहीं है जो लैसनर को टक्कर दे पाए.

जे’वॉन एवंस का मैच

जे’वॉन एवंस का मैच कोफी किंग्सटन के साथ हुआ. इस मुकाबले में तगड़े मूव्स देखने को मिले. एवंस ने एक बार फिर सभी को प्रभावित किया. मैच में ज़ेवियर वुड्स और ग्रेसन वॉलर ने भी दखलअंदाजी दी. अंत में एवंस ने कोफी के ऊपर जबरदस्त जीत हासिल की.

---विज्ञापन---

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक ने एजे स्टाइल्स की तारीफ की. पंक ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनकर जाएंगे. पंक ने कहा कि वो अगले हफ्ते रोमन रेंस से मुलाकात करेंगे. पंक ने ये भी बताया कि फिन बैलर एलिमिनेशन चैंबर में उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. उन्होंने बैलर को चेतावनी दी और वहां से चले गए.

वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच

इयो स्काई, कायरी सेन और राकेल रॉड्रिगेज के बीच वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. सेन और स्काई के बीच भी अच्छी टक्कर हुई. इन दोनों की भिड़ंत में अंत में राकेल ने फायदा उठाया. उन्होंने सेन को तिहाना बॉम्ब मूव लगाया और पिन करते हुए मैच जीत लिया. वो अब वुमेंस चैंबर मैच में नज़र आएंगी.

---विज्ञापन---

मेन इवेंट

एजे स्टाइल्स ने एंट्री की. उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात रखी. स्टाइल्स ने अपनी परिवार और दोस्तों को धन्यवाद दिया. साथ ही साथ फैंस का भी आभार जताया. स्टाइल्स ने रिंग में अपनी जैकेट और ग्लव्स को उतारा. इसके बाद पूरे रोस्टर ने स्टेज पर एंट्री की और तालियां बजाईं. द अंडरटेकर ने भी एंट्री की. वो अपने पुराने गिमिक में बाइक पर आए. उन्होंने रिंग में आकर कहा कि स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया जाएगा. इस खबर के बाद सभी खुश हो गए. स्टाइल्स का परिवार भी रिंग में आ गया.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में आया Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania 42 के लिए पूरी कंपनी को खुली चुनौती देकर उड़ाए होश

First published on: Feb 24, 2026 09:11 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola