हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Raw Results, 16 मार्च, 2026: Brock Lesnar चारों खाने चित, Roman Reigns ने दुश्मन की उड़ाई धज्जियां

WWE Raw का शो इस हफ्ते शानदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला और स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित बड़े रेसलर्स ने फैंस का मनोरंजन किया. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE Raw Results

WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. तगड़े सैगमेंट भी देखने को मिले. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का जलवा भी इस बार देखने को मिला.. मेन इवेंट में धमाकेदार सैगमेंट हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस रिंग में अपने सभी मास्क मैन साथियों के साथ आए. रॉलिंस ने कहा कि द विज़न का निर्माण उन्होंने किया था और इसे वो ही खत्म करेंगे. पॉल हेमन स्टेज पर आए. रॉलिंस ने कहा कि हेमन से हाथ मिलाना उनकी गलती थी. हेमन ने ब्रॉक लैसनर को बुलाया. लैसनर ने सभी मास्क मैन को सुपलेक्स और एफ-5 से धराशाई कर दिया. रिंग में रॉलिंस अकेले बच गए. ओबा फेमी ने एंट्री की. रॉलिंस ने थोड़ा लैसनर का ध्यान भटकाया. फेमी ने लैसनर को उठाकर रिंग में पटक दिया. ये देखकर सभी चौंक गए. फेमी ने लैसनर की छाती में पांव रखकर रेसलमेनिया के लोगो की तरफ इशारा किया.

सिंगल्स मैच

ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो से हुआ. दोनों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अंत में ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

एजे ली ने बेली के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मुकाबले में दोनों स्टार्स ने अपना दम दिखाया. बेली का मुकाबले में दम देखने को मिला. उन्होंने कई बार ली को पिन करने का प्रयास किया. अंत में ली के ब्लैक विडो सबमिशन से बेली नहीं बच पाई और उन्होंने टैपआउट कर लिया. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. बैकी लिंच ने वापसी करते हुए स्टेज पर ली के ऊपर जानलेवा हमला किया.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

पेंटा ने ड्रेगन ली के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. पेंटा ने मैच से पहले कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. पेंटा और ली ने हाई-फ्लाइंग मूव्स से फैंस को खूब मनोरंजन किया. अंत में पेंटा ने ली को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाया और मैच जीत लिया.

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री का मैच

मैक्सिकन डुप्री का मैच नैटी के साथ हुआ. दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी गुस्से में थीं. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. नैटी ने डुप्री के ऊपर शॉर्प शूटर सबमिशन लगाया. डुप्री ने तुरंत ही टैपआउट कर लिया.

स्टेफनी वकेर का मैच

स्टेफनी वकेर का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. मैच में लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी की. उनसे निपटने के लिए इयो स्काई आईं. स्काई को राकेल ने पटक दिया. स्टेफनी ने मॉर्गन पर हमला किया. रिंग में इसका पूरा फायदा स्टेफनी को मिला. उन्होंने रोलअप के जरिए राकेल के ऊपर जीत हासिल की.

विज्ञापन

मेन इवेंट

रोमन रेंस ने सभी का स्वागत किया. रेंस ने कहा कि शो कोई भी चलाता हो, लेकिन मेन इवेंट तो वो ही करते हैं. रेंस ने सीएम पंक को बाहर बुलाया. रेंस ने कहा कि पंक का उनके शो में स्वागत है. पंक ने रेंस और द उसोज़ के बीच फूट डालने की कोशिश की. रेंस ने पंक का मजाक बनाया. रेंस रिंग से जाने लगे, लेकिन पंक ने उन्हें रोका. पंक ने कहा कि रेंस उनके हिसाब से वहां से जाएंगे. पंक ने कहा कि रेसलमेनिया में वो रेंस को हराएंगे. रेंस ने पंक को बुजुर्ग इंसान कहा. पंक ने रोमन को माइक से मारकर नीचे गिरा दिया. रोमन अंत में पंक को देखकर खूब हंसे. पंक काफी गुस्से में नज़र आए. रेंस ने इस बार पंक का मजाक बनाकर उनकी धज्जियां उड़ा दीं.

ये भी पढ़ें:-9 साल बाद WWE के पूर्व चैंपियन की रेसलिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी, 2017 में लड़ा था करियर का अंतिम मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola