WWE Raw Results: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शो की शुरुआत में सीएम पंक नज़र आए. उन्होंने रोमन रेंस की जमकर बेइज्जती की. मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी की वाहवाही लूटी. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
सीएम पक का सैगमेंट
सीएम पंक ने फैंस का स्वागत किया. पंक ने कहा कि आज रात रोमन रेंस मौजूद नहीं हैं. पंक ने रेंस को धोखेबाज और मूर्ख कहा. पंक ने कहा कि वो बूढ़े हो गए हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं. पंक ने रेंस की खूब बेइज्जती की. पंक ने रेंस के पार्ट-टाइमर होने का मजाक भी उड़ाया. पंक ने कहा कि रेंस को सब कुछ आसानी से मिल गया. पंक ने पैट मैकफी के बारे में भी बात रखी.
एलए नाइट का मैच
एलए नाइट का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मैच में आईशोस्पीड और लोगन पॉल ने भी दखलअंदाजी की. इसका फायदा थ्योरी ने उठाया. थ्योरी ने नाइट के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. द उसोज़ भी रिंग में आए. स्पीड को मार खाने से पॉल ने बचाया. नाइट ने रेसलमेनिया 42 में मैच की बात कही. एडम पीयर्स ने रेसलमेनिया 42 के लिए सिक्स मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया.
फिन बैलर का मैच
फिन बैलर का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. मैच से पहले ही बैलर के ऊपर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हमला कर दिया. कुछ देर तक बैलर का दबदबा देखने को मिला. मिस्टीरियो ने अपने टाइटल से बैलर पर हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने चेयर से बैलर की हालत खराब की.
एजे ली का इंटरव्यू
माइकल कोल ने एजे ली का इंटरव्यू लिया. वहां पर बैकी लिंच आ गईं. कोल वहां से चले गए. इसके बाद एजे और बैकी ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाकर रेसलमेनिया 42 में जीत की हुंकार भरी. एजे ने कहा कि वो रेसलमेनिया में बैकी की बेटी के सामने उन्हें हराएंगी.
लैश लीजेंड का मैच
लैश लीजेंड का मैच बेली के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला. लीजेंड का दबदबा देखने को मिला. दोनों की लड़ाई रिंग के बाहर भी हुई. लायरा वैल्करिया और नाया जैक्स ने भी एक-दूसरे के ऊपर हमला किया. इन दोनों की दखलअंदाजी देखने को मिली. शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने भी दम दिखाया. रिंग में अफरातफरी के बीच बेली ने मैच में जीत हासिल की.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
सैथ रॉलिंस ने प्रोमो दिया. उन्होंने कहा कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप चाहते हैं. रॉलिंस ने ये भी कहा कि वो द विज़न को खत्म करने वाले हैं. गुंथर ने आकर स्लीपर होल्ड लॉक लगाया. रॉलिंस ने पलटवार करते हुए गुंथर को रिंग से बाहर कर दिया. WWE ऑफिशियल ने आकर दोनों को पकड़ा. गुंथर ने रॉलिंस के चेहरे पर किक मारकर उन्हें अंत में गिरा दिया.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
लॉस अमेरिकनोस का मुकाबला पेंटा, ड्रेगन ली और जे’वॉन एवंस के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. सभी स्टार्स ने हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में पेंटा, ली और एवंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद रे मिस्टीरियो ने वापसी की. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में आईसी चैंपियनशिप के लिए होने वाले लैडर मैच का हिस्सा होंगे.
टैग टीम मैच
रिया रिप्ली और इयो स्काई का मुकाबला मीचीन और बी-फैब के साथ हुआ. इस मैच में जेड कार्गिल ने दखलअंदाजी की. हालांकि, अंत में रिप्ली और स्काई ने जीत हासिल की. स्काई के ऊपर हील स्टार्स ने हमला किया. रिप्ली उन्हें बचाने आईं. कार्गिल ने रिप्ली के ऊपर हमला किया. अंत में रिप्ली के सामने सभी हील स्टार्स ने इयो को धराशाई किया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. ट्रिपल एच और एडम पीयर्स रिंग में आए. पॉल हेमन ने लैनसर को बुलाया. इसके बाद फेमी आए. लैसनर ने पहले ही फेमी के ऊपर हमला कर दिया. इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े. रिंग में अफरातफरी का माहौल हो गया. सिक्योरिटी गार्ड्स और ऑफिशियल्स ने दोनों को पकड़ा. लैसनर और फेमी ने एक-दूसरे के ऊपर चेयर फेंकी. इसके साथ ही रेड ब्रांड के शो का अंत हुआ.
ये भी पढ़ें:-10 साल बाद WWE में Triple H के एरा में वापसी करेगा ये रेसलर!, John Cena के साथ रही थी कड़वी दुश्मनी