Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Elimination Chamber 2026 से पहले Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? Brock Lesnar का आएगा तूफान

WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 23, 2026 08:39
Raw में होंगे बड़े मुकाबले

WWE Raw: WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा दो चैंपियनशिप मुकाबले भी होंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतेंगे. खैर Elimination Chamber 2026 से पहले Raw के एपिसोड में खूब बवाल मचने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

ब्रॉक लैसनर की वापसी

31 जनवरी को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में अंतिम बार ब्रॉक लैसनर नज़र आए थे. वहां पर उन्हें एलए नाइट और कोडी रोड्स ने एलिमिनेट किया था. लैसनर की बुकिंग ज्यादा खास नहीं की गई थी. खैर Raw के एपिसोड में अब लैसनर की वापसी होने वाली है. कंपनी ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था. लैसनर अपने फ्यूचर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो चैंबर मैच का हिस्सा भी बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-16 साल पहले Vince McMahon की रची साजिश में फंसे थे John Cena, सिर्फ 32 सेकेंड में गंवाना पड़ा WWE टाइटल

---विज्ञापन---

एजे स्टाइल्स को ट्रिब्यूट और लिव मॉर्गन का ऐलान

रॉयल रंबल 2026 में एजे स्टाइल्स का मैच गुंथर के साथ हुआ था. गुंथर ने वहां पर स्टाइल्स को हरा दिया था. मैच की शर्त के अनुसार स्टाइल्स को रिटायरमेंट लेना पड़ा. स्टाइल्स का इस तरह से रेसलिंग छोड़ना किसी को समझ नहीं आया. Raw के एपिसोड में उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाएगा. लिव मॉर्गन के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. अभी तक उन्होंने अपने रेसलमेनिया 42 का विरोधी नहीं चुना है. Raw के एपिसोड में उन्हें इस हफ्ते फैसला लेना है. जेड कार्गिल भी शो में मौजूद रहेंगी.

एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच

Raw में मेंस और वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच भी होंगे. ये अंतिम स्थान प्राप्त करने के लिए होंगे. ब्रॉन्सन रीड का मुकाबला जे उसो और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ होगा. उसो इस मैच में जीत हासिल कर सकते हैं. वहीं वुमेंस में इयो स्काई का सामना राकेल रॉड्रिगेज और कायरी सेन के साथ होगा. इस मुकाबले में स्काई को जीत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:-‘गिरफ्तार किया जाना चाहिए’, WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर ने Brock Lesnar पर लगाए गंभीर आरोप

First published on: Feb 23, 2026 08:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.