Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Brock Lesnar को WWE दिग्गज ने 24 साल बाद मैच के लिए ललकारा, सोशल मीडिया पर फैन को दिया करारा जवाब

WWE में ब्रॉक लैसनर को शुरुआत से ही बड़ा पुश मिल गया था. उन्होंने जबरदस्त काम किया था. एक फेमस स्टार के साथ 2002 में उनका मैच हुआ था. अब 24 साल बाद द बीस्ट को मैच के लिए चुनौती मिली है. आइए आपको बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 20, 2026 15:28
ब्रॉक लैसनर को मिली चुनौती

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर बहुत लंबे समय से काम कर रहे हैं. बीच में उन्होंने UFC में भी अपना दम दिखाया. WWE ने लैसनर का प्रयोग हमेशा बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में ही किया है. Raw और SmackDown में उन्होंने कम मैच लड़े हैं. उनके आंकड़े देखकर आप चौंक जाएंगे. खैर एक 55 साल के दिग्गज ने अब द बीस्ट को 24 साल बाद रीमैच के लिए ललकारा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को किसने दी चुनौती?

ब्रॉक लैसनर को 2002 से ही WWE ने तगड़ा पुश दे दिया था. लैसनर ने 2002 में किंग ऑफ द रिंग टू्र्नामेंट जीता. इसके जरिए उन्हें समरस्लैम में द रॉकक के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच मिला. इस मुकाबले से पहले उनका मैच टॉमी ड्रीमर के साथ भी हुआ. दोनों के बीच सिंगापुर केन मुकाबला हुआ. लैसनर ने ड्रीमर का बुरा हाल कर उन्हें हरा दिया था. एक फैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि ड्रीमर के साथ लैसनर का वो मैच उनका Raw में आखिरी था. इस पोस्ट पर ड्रीमर की नज़र पड़ी. ड्रीमर ने कहा कि वो 24 साल बाद लैसनर से लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस हफ्ते अटलांटा में रहूंगा. 24 साल बाद होने वाली रीमैच”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘सबसे बड़े WWE स्टार’, Roman Reigns को लेकर पिघला Seth Rollins का दिल, तारीफ कर फैंस को चौंकाया

---विज्ञापन---

WWE में ब्रॉक लैसनर की होगी वापसी?

WWE में दो साल बाद ब्रॉक लैसनर ने समरस्लैम 2025 में धमाकेदार वापसी की. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 दिया. बाद में एक इवेंट में दोनों के बीच मैच हुआ. लैसनर इसके बाद 2025 के मेंस वॉरगेम्स मैच में नज़र आए थे. 31 अक्टूबर 2026 को सऊदी अरब में रॉयल रंबल इवेंट हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की थी. लैसनर मुकाबले में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्हें कोडी रोड्स और एलए नाइट ने एलिमिनेट कर दिया था. लैसनर अब अगले हफ्ते 23 फरवरी को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं. ड्रीमर ने कह दिया है कि वो भी शो में मौजूद रहेंगे. देखना होगा कि लैसनर से उनका आमना-सामना होगा या नहीं.

ये भी पढ़ें:-WWE इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फिनिशर जिनसे रेसलर की जा सकती है जान, कुछ को कंपनी ने कर दिया बैन


First published on: Feb 20, 2026 03:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.