हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/'द 50' में हुई WWE दिग्गज The Great Khali की एंट्री, ढाई किलो का हाथ पड़ा भारी, या हसीनाओं के पंजे ने किया पस्त?
WWE
‘द 50’ में हुई WWE दिग्गज The Great Khali की एंट्री, ढाई किलो का हाथ पड़ा भारी, या हसीनाओं के पंजे ने किया पस्त?
WWE दिग्गज द ग्रेट खली आए दिन अपने बड़े कारनामों से चर्चा में रहते हैं. इस बार वो एक रियलिटी शो में जलवा दिखाते हुए नज़र आए हैं. खली ने कंटेस्टेंट्स के साथ पंजा लड़ाया. आइए आपको बताते हैं कि की हार हुई या जीत.
The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने WWE में कई कारनामे किए. खली को कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली लगातार चर्चा में रहते हैं. वो रियलिटी शो में बीच-बीच में अपनी दस्तक देकर सुर्खियां बटोरते हैं. एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. रियलिटी शो 'द 50' में उन्होंने चौंकाने वाली एंट्री की है. खली ने वहां पर कंटेस्टेंट्स के साथ पंजा भी लड़ाया. खली की स्टार पावर देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे.
WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली का जलवा
रियलिटी शो 'द 50' खूब चर्चा में चल रहा है. फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में 'द 50' का एपिसोड-5 रिलीज हुआ. पहले शो में एक ऐसी चीज हुई जिससे सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हलचल मच गई. द ग्रेट खली की धमाकेदार एंट्री ने सभी को हिला दिया. खली ने आते ही पंजा मुकाबला भी कराया. कंटेस्टेंट्स कृष्णा श्रॉफ और आरुषि चावला ने उनसे पंजा लड़ाया और जीत हासिल की. ये बहुत हैरान कर देने वाला पल था कि खली हार गए. हालांकि, बाद में खली ने ही इसके पीछे का कारण बताया. खली ने कहा कि उन्होंने कंटेस्टेंट्स की खुशी के लिए ये काम किया. इससे पता चलता है कि खली जानबूझकर हार गए थे. शो में खली काफी मजाकिया अंदाज में नज़र आए और ये बात सभी को अच्छी लगी.
द ग्रेट खली ने WWE रिंग में हमेशा भारत का नाम ऊंचा कराया. उनकी जॉन सीना, द अंडरटेकर, बिग शो और केन जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. अंडरटेकर के ऊपर तो उन्होंने जीत भी दर्ज की. इतना ही नहीं खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की. खली 2014 के बाद से WWE में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे. 2021 में WWE ने उन्हें बहुत बड़ा सम्मान देकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था, जिसके बाद दिग्गज काफी भावुक हो गए थे.
The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने WWE में कई कारनामे किए. खली को कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली लगातार चर्चा में रहते हैं. वो रियलिटी शो में बीच-बीच में अपनी दस्तक देकर सुर्खियां बटोरते हैं. एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. रियलिटी शो ‘द 50’ में उन्होंने चौंकाने वाली एंट्री की है. खली ने वहां पर कंटेस्टेंट्स के साथ पंजा भी लड़ाया. खली की स्टार पावर देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे.
WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली का जलवा
रियलिटी शो ‘द 50’ खूब चर्चा में चल रहा है. फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में ‘द 50’ का एपिसोड-5 रिलीज हुआ. पहले शो में एक ऐसी चीज हुई जिससे सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हलचल मच गई. द ग्रेट खली की धमाकेदार एंट्री ने सभी को हिला दिया. खली ने आते ही पंजा मुकाबला भी कराया. कंटेस्टेंट्स कृष्णा श्रॉफ और आरुषि चावला ने उनसे पंजा लड़ाया और जीत हासिल की. ये बहुत हैरान कर देने वाला पल था कि खली हार गए. हालांकि, बाद में खली ने ही इसके पीछे का कारण बताया. खली ने कहा कि उन्होंने कंटेस्टेंट्स की खुशी के लिए ये काम किया. इससे पता चलता है कि खली जानबूझकर हार गए थे. शो में खली काफी मजाकिया अंदाज में नज़र आए और ये बात सभी को अच्छी लगी.
---विज्ञापन---
Great Khali ke aate hi arena ka equation change ho gaya. Uske saath task jeetna? That’s the real test. ⚡
द ग्रेट खली ने WWE रिंग में हमेशा भारत का नाम ऊंचा कराया. उनकी जॉन सीना, द अंडरटेकर, बिग शो और केन जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. अंडरटेकर के ऊपर तो उन्होंने जीत भी दर्ज की. इतना ही नहीं खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की. खली 2014 के बाद से WWE में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे. 2021 में WWE ने उन्हें बहुत बड़ा सम्मान देकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था, जिसके बाद दिग्गज काफी भावुक हो गए थे.