रिंग में वापसी की जिद में WWE के सबसे भारी रेसलर Big Show ने घटाया 52 किलो वजन, फोटो शेयर कर मचाई सनसनी

WWE के भारी-भरकम रेसलर बिग शो इन-रिंग एक्शन में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया है. सोशल मीडिया पर लगातार वो तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. इस बार तो उन्होंने चौंकाने वाली फोटो शेयर की है.

WWE

WWE दिग्गज बिग शो का नया कारनामा

Big Show: रेसलिंग की दुनिया में WWE दिग्गज बिग शो का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों तक उन्होंने WWE में काम किया. मौजूदा समय में वो AEW का हिस्सा हैं. बिग शो को दुनिया के सबसे भारी-भरकम रेसलर्स में से एक माना जाता है. उनका वजन 200 किलो से ऊपर है. बिग शो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. अब वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी करना चाहते हैं. हो सकता है कि उनका आखिरी मैच WWE रिंग में देखने को मिले. बिग शो अभी अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हैरान हो जाएंगे. उन्होंने अपना वजन काम कर लिया है. मोटे-तगड़े दिग्गज को अब पहचानना मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज बिग शो ने पोस्ट की तस्वीर

बिग शो ने फरवरी 2021 में AEW में कदम रखा था. इंजरी और कई सर्जरी के कारण उनकी रिंग में उपस्थिति काफी कम रही. शारीरिक रूप से भी उनके लिए कम्पीट करना काफी मुश्किल हो गया. AEW में अब वो कमेंट्री सहित अन्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं. बिग शो ने कुछ समय पहले कहा था कि वो अभी रिटायरमेंट लेने के मूड में नहीं हैं. 2025 के अंत में उन्होंने साफ कर दिया था कि वो कभी भी रिंग में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

बिग शो ने सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी दिखाकर कहर ढाया है. उन्होंने बता दिया है कि वो इन-रिंग एक्शन के लिए बहुत जल्द तैयार होने वाले हैं. बिग शो का एक टाइम पर वजन करीब 230 किलो था. अब उनका वजन 178 किलो हो गया है. ये दर्शाता है कि उन्होंने कितनी मेहनत की है. उनका 52 किलो वजन कम हो गया है. बिग शो अभी ठहरने वाले नहीं हैं. उनका कहना है कि उनका लक्ष्य 160 किलो कहा है. दिग्गज ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि उनके पेट की चर्बी गायब हो गई. उन्होंने कहा, “मौजूदा समय में मेरा वजन 178 किलो है. मेरा लक्ष्य 160 किलो तक पहुंचना है. सालों से मिले समर्थन के लिए मैं सभी का आभारी हूं.”

विज्ञापन

बिग शो कई सालों से कर रहे हैं मेहनत

बिग शो का वजन एकदम से कम नहीं हुआ है. 2023 से वो इस पर काम कर रहे हैं. WWE में उनके वजन और लंबी हाइट की वजह से ही उन्हें प्रशंसा मिली है. बिग शो ने इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताया. उन्होंने कई बार वीडियो भी पोस्ट की. साथ ही बिग शो ने अपने ट्रेनर को भी धन्यवाद दिया. बिग शो ने जिम के बाहर अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान दिया. वो कई बार ग्राउंड में रनिंग करते हुए भी दिखे. खैर दिग्गज ने ठान लिया है कि वो इन-रिंग एक्शन में वापसी करेंगे. देखना होगा कि वो कब अपने फैंस को सरप्राइज देते हैं.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ