2026 में John Cena को नहीं मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान! रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर

13 दिसंबर 2025 को जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. अब वो कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. सीना को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है.

WWE

जॉन सीना को लेकर बड़ी खबर

John Cena: 13 दिसंबर 2025 को जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ टैपआउट के जरिए उन्हें हार मिली. सीना के 23 साल के करियर का शानदार अंत हुआ. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर भी जबरदस्त रहा. सभी को लग रहा है कि 2026 में सीना को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर अपडेट

WWE में जॉन सीना का करियर इतना शानदार रहा है कि उनका फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. 2025 में भी कंपनी ने सीना के कुछ अधूरे सपने पूरे कराए. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इसके बाद सीना ने पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके साथ ही वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने.

विज्ञापन

फाइटफुल सलेक्ट के माध्यम से रेसलवोट्स रेडियो ने बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि जॉन सीना के इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. ये कहीं ना कहीं सीना के फैंस के लिए बुरी खबर है. पिछले साल सितंबर मे द अंडरटेकर ने बताया था कि 2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या-क्या होगा? फर्स्ट टाइम एवर मैच में मचेगा बवाल

विज्ञापन

कैसा रहा जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर?

2025 की शुरुआत में ही जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शुरू हो गया था. सीना ने इस दौरान अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स शामिल थे. लैसनर ने 2 साल बाद सीना से मुकाबले के लिए वापसी की थी. सीना ने एलिमिनेशन चैंबर 2025 में कोडी रोड्स के खिलाफ हील टर्न भी लिया था. सीना के दो मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ भी हुए. सीना को आखिरी मैच में गुंथर ने टैपआउट करने के लिए मजबूर कर दिया था. हार के बाद सीना काफी निराश हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ