WWE Legend Death: WWE में इस समय SummerSlam 2026 की तैयारियां चल रही हैं. बड़े मुकाबले बुक किए जा रहे हैं. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस जैसे दिग्गज शो में एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. खैर इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. WWE दिग्गज का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस न्यूज के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में शोक की लहर छा गई है. फेमस रेसलर की फैमिली ने उनके इस दुनिया से चले जाने के बारे में सबसे पहले जानकारी दी.
WWE दिग्गज का निधन
आपको बता दें कि शिवा आफी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 1980 के दशक में उन्होंने WWE में जबरदस्त काम किया था. बहुत कम समय में वो फैंस के बीच छा गए थे. WWE में आने से पहले ही उन्होंने रेसलिंग वर्ल्ड में अपना नाम बना लिया था. उनका समोअन अंदाज सभी को खूब पसंद आता था. शिवा ने स्टंटमैन और बॉडीगार्ड के रूप में भी काम किया है. आपको बता दें शिवा को WWE दिग्गज द रॉक के दादा पीटर माइविया ने ट्रेनिंग दी थी. अफी ने रिंग में अपना जलवा 1990 के दशक तक दिखाया था. दिग्गज रिक फ्लेयर के साथ भी उन्होंने रिंग में अपना दम दिखाया था.
Book Pro Wrestlers ने सोशल मीडिया पर बताया कि आफी की फैमिली ने उनके निधन की पुष्टि की है. पोस्ट में कहा गया, “हमें ये जानकर दुख हुआ कि आफी का निधन हो गया है. उनकी फैमिली ने इसकी पुष्टि की है. शिवा ने बॉडीगार्ड, स्टंटमैन और रेसलर के रूप में शानदार जिंदगी बिताई. उन्होंने लोगों से खूब सम्मान हासिल किया. सभी ने उन्हें हमेशा एक चहेते इंसान के रूप में याद किया”.
---विज्ञापन---
We are saddened to learn that Siva Afi has passed away, as confirmed by his family.
From his memorable WWF run to his work as Burt Reynolds’ bodyguard and stuntman, Siva lived a remarkable life. More importantly, he earned the respect of those who shared a locker room with… pic.twitter.com/UavbcdoVIY
— Book Pro Wrestlers (@BookProWrestler) July 16, 2026