18 जुलाई को होने वाले WWE Saturday Night's Main Event का फाइनल मैच कार्ड, Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्री
WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन इस बार धमाकेदार अंदाज में होने वाला है. कंपनी ने बड़े मुकाबले बुक किए हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स तगड़ा एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मैच होने वाले हैं.

WWE Saturday Night's Main Event: WWE समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होने वाला है. इसकी तैयारियां कंपनी में चल रही हैं. इससे पहले 18 जुलाई (भारत में 19 जुलाई) को Saturday Night's Main Event भी होगा. वहां पर भी खूब बवाल मचने वाला है. कंपनी ने बड़े मुकाबले शो के लिए बुक किए हैं. चैंपियनशिप मैच भी तय किए गए हैं. बड़ी बात ये है कि रोमन रेंस भी आएंगे. ये शो मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है. इस वजह से भी फैंस उत्साहित हैं. आइए आपको बताते हैं कि Saturday Night's Main Event में कौन-कौन से मुकाबले होंगे. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन का मैच
2 / 6Saturday Night's Main Event में डेनहाउजेन का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ होने वाला है. इनकी राइवलरी तगड़ी चल रही है. मैकडॉना के साथ डॉमिनिक मिस्टीरियो भी रहेंगे. हाउजेन ने अभी तक मैकडॉना और मिस्टीरियो को खूब परेशान किया है. इनके बीच अच्छे मैच की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
3 / 6Saturday Night's Main Event में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी होगा. पेज और ब्री बैला अपनी चैंपियनशिप को फैटल इंफ्लूएंस की लैने रेड और फैलन हैनले के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इस बार पेज और बैला के टाइटल रन का अंत हो सकता है. इन दोनों ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. (Photo: WWE.com)
बेली का मैच
4 / 6कुछ हफ्ते पहले बेली के ऊपर लायरा वैल्किरिया ने हील टर्न लिया था. अब इन दोनों की राइवलरी जबरदस्त हो गई है. Saturday Night's Main Event में दोनों के बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया है. खुद बेली ने वैल्किरिया को मैच के लिए चुनौती पेश की थी. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच
5 / 6Saturday Night's Main Event में एक खतरनाक टैग टीम मैच देखने को मिलने वाला है. सीएम पंक और कोडी रोड्स का मुकाबला सैमी ज़ेन और गुंथर के साथ होगा. वैसे ये चारों स्टार्स एक-दूसरे के खतरनाक दुश्मन भी है. इस लिहाज से देखा जाए तो मुकाबले में काफी बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का सैगमेंट
6 / 6Saturday Night's Main Event में रोमन रेंस भी एंट्री करने वाले हैं. उनका बड़ा सैगमेंट तय किया गया है. रेंस ने खुद अपनी एंट्री का ऐलान किया था. 2026 NBA चैंपियन जेलन ब्रंसन के साथ उनका सैगमेंट होगा. वहां पर कोई ना कोई बड़ा बवाल होने की उम्मीद है. सैथ रॉलिंस भी इसमें दखलअंदाजी कर सकते हैं.