Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है. रेंस के लिए 2020 से 2024 तक का सफर शानदार रहा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. इस दौरान कई दिग्गजों का सामना किया. मौजूदा समय में भी उनके पास चैंपियनशिप है. खैर अब 77 साल के दिग्गज रिक फ्लेयर ने रेंस के साथ ड्रीम मैच की बात कही. आप सभी जानते हैं कि फ्लेयर अभी भी रेसलिंग को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. वो कई बार अंतिम मैच के लिए वापसी की बात कह चुके हैं. फ्लेयर ने रेंस की पहले भी कई बार तारीफ की है
WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने क्या कहा?
रिक फ्लेयर ने भी WWE में लंबे समय तक काम किया. वो 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. हाल ही में फ्लेयर ने Yahoo Sports को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे पूछा गया कि किसी सुपरस्टार्स के खिलाफ वो ड्रीम मैच के लिए उतरना चाहेंगे. फ्लेयर ने तुरंत ही रोमन रेंस का नाम लिया. फ्लेयर ने कहा कि अगर स्टोरी में विलेन की भूमिका उन्हें मिलेगी, तो वो रेंस के खिलाफ जाना चाहेंगे. फ्लेयर ने कहा, “मेरे और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मुकाबला होगा. मैं विलेन बनूंगा. रोमन रेंस दुनिया के सबसे खूबसूरत इंसान हैं. वो विलेन बनने की कोशिश करते हैं, तब भी बन नहीं पाते हैं. इतना खूबसूरत होना नामुमकिन है. उनकी बॉडी भी कमाल की है. वो एक क्लास लेकर आते हैं”.
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो Brock Lesnar को रिटायरमेंट से वापस ला सकते हैं, Roman Reigns कर सकते हैं बड़ा कारनामा
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस को मिली सफलता
WrestleMania 42 में रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक के साथ हुआ था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. पंक और रेंस ने तगड़ा मेन इवेंट फैंस को दिया. अंत में रेंस ने लगातार दो स्पीयर पंक को लगाकर जीत हासिल कर ली. वो नए चैंपियन भी बन गए. लंबे समय बाद रेंस को चैंपियन बनाया गया है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था.
ये भी पढ़ें: WWE Raw में इस हफ्ते आएगा Roman Reigns का तूफान! ये 5 चीजें कर फैंस के उड़ा सकते हैं होश
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
18 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines