5 WWE सुपरस्टार्स जो Brock Lesnar को रिटायरमेंट से वापस ला सकते हैं, Roman Reigns कर सकते हैं बड़ा कारनामा

हाल ही में WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. अब वो शायद इन-रिंग एक्शन में नज़र नहींं आएंगे. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो लैसनर को रिटायरमेंट से वापस भी ला सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास

WWE WrestleMania 42 में फैंस को ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच देखने को मिला. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया. लैसनर ने इसके बाद अपने जूते और दस्ताने उतार कर रिंग में रख दिए. लैसनर ने पॉल हेमन को गले भी लगाया. उन्होंने बता दिया कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. लैसनर मौजूदा समय में रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा में चल रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि वो वापसी भी कर सकते हैं. आइए आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं जो उन्हें रिटायरमेंट से वापस ला सकते हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर2 / 6

गुंथर ने हाल ही में पॉल हेमन को सैथ रॉलिंस के बचाया है. गुंथर ने इसके लिए फेवर की बात कही थी. गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच हर कोई ड्रीम मैच देखना चाहता है. गुंथर फेवर के जरिए हेमन से लैसनर के खिलाफ मैच की बात कह सकते हैं. इस तरह से द बीस्ट की वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस3 / 6

रोमन रेंस ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उन्होंने सीएम पंक को हराया. रोमन और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी भी जबरदस्त रही है. रेंस भी द बीस्ट को वापसी के लिए कह सकते हैं. रेंस खुद को एक्नॉलेज करने के लिए उनसे कह सकते हैं.

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच4 / 6

ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड हैं. उनके हाथ में पूरी पावर है. ब्रॉक लैसनर के अभी कंपनी में बहुत ड्रीम मैच बचे हुए हैं. ट्रिपल एच द बीस्ट से वापसी के लिए विनती कर सकते हैं. द गेम जानते हैं कि लैसनर के रहने से उनका बिनजेस भी तगड़ा होता है. इस वजह से वो लैसनर को रिटायरमेंट से वापसी के लिए कह सकते हैं

विज्ञापन

पॉल हेमन

पॉल हेमन 5 / 6

पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर की जोड़ी काफी प्रसिद्ध है. सालों से दोनों साथ में काम कर रहे हैं. लैसनर की कोई बात हेमन नहीं टालते हैं. हेमन एक ऐसे शख्स हैं जो लैसनर को आसानी से वापस ला सकते हैं. वो लैसनर से कह सकते हैं कि अभी इस बिजनेस को उनकी जरूरत है.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स6 / 6

कोडी रोड्स के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. 2023 में लैसनर और रोड्स के बीच राइवलरी रही थी. उस समय कोडी चैंपियन नहीं थे. अब कोडी दोबारा लैसनर से लड़ने की बात कह सकते हैं. लैसनर एक अंतिम मैच के लिए कोडी के खिलाफ वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन