Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

इंतजार करते रह गए Roman Reigns, WWE ने ट्राइबल चीफ बनाने का दरवाजा किया बंद, दिग्गज ने खोला सबसे बड़ा राज

WWE में रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ गिमिक काफी फेमस हुआ. ये काम रेंस पहले ही करना चाहते थे, लेकिन कंपनी ने मना कर दिया. एक दिग्गज ने अब रेंस को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 7, 2026 14:22
रोमन रेंस को लेकर खुलासा

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस को बतौर फेस सफलता नहीं मिल पाई. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया और इसके बाद वो सातवें आसमान पर पहुंच गए. उनका ट्राइबल चीफ गिमिक काफी फेमस हुआ. इसकी वजह से द ब्लडलाइन की कहानी को भी प्रसिद्धि मिली. खैर रेंस को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कहा गया है कि रेंस हमेशा से ट्राइबल चीफ गिमिक अपनाना चाहते थे, लेकिन WWE ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी. पहली बार इस बड़े राज से पर्दा उठा है.

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आया बयान

Six Feet Under शो में इस हफ्ते द अंडरटेकर के साथ माइकल हेज नज़र आए. वहां पर हेज ने बताया कि रेंस हमेशा से ट्राइबल चीफ बनना चाहते थे, लेकिन WWE ने इसकी इजाजत नहीं दी. हेज ने कहा, “आप सभी जानते हैं कि मैं सालों से रोमन रेंस का मैच देखते आ रहा हूं. वो पुराने जमाने के लोगों में से एक हैं. वो दंगों में भी हिस्सा ले सकते थे. रेंस में एक अलग ही जोश है. हां इसमें थोड़ा समय जरूर लगा. वो हमेशा से ट्राइबल चीफ बनना चाहते थे. बस उन्हें मौका नहीं दिया गया. उस समय रेंस को अपने लिए बोलना नहीं आता था, लेकिन अब वो बोल सकते हैं. WWE ने उन्हें गिमिक अपनाने से मना कर दिया था.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Cody Rhodes बने WWE चैंपियन, Randy Orton को मिला नया विरोधी, जानिए SmackDown के शो में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होगा. दोनों की राइवलरी अभी तक खतरनाक रही है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने अपने विरोधी के रूप में पंक को चुना. रेंस इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में किस्मत के मारे Drew McIntyre बेचारे!, Triple H ने 56 दिन हराकर खेल किया खत्म, WrestleMania मैच में बड़ा बदलाव

First published on: Mar 07, 2026 02:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.