John Cena Return: जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. उन्होंने कहा कि वो अब कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. सीना हाल ही में WrestleMania 42 में आए थे. उन्हें शो का होस्ट बनाया गया था. उनके कुछ सैगमेंट भी हुए थे. सीना की एंट्री पर सभी खुश हो गए थे. खैर फैंस को अब सीना को टीवी पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उनकी धमाकेदार वापसी कंफर्म हो गई है.
कब WWE में नज़र आएंगे जॉन सीना?
बैकलैश 2026 का आयोजन 9 मई को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मैच कार्ड भी तैयार हो गया है. फ्लोरिडा के टेम्पा स्थित बेंचमार्क इंटरनेशनल एरीना ने खुलासा किया है कि जॉन सीना बैकलैश में नज़र आएंगे. सीना वहं पर आकर क्या करेंगे इसका अभी पता नहीं है. वो शो को होस्ट भी कर सकते हैं. इस पीपीवी में डैनहाउसेन का डेब्यू भी होने वाला है. हो सकता है कि सीना उनका सपोर्ट करें. सीना की वजह से दर्शक भी खुश हो गए होंगे. एरीना की तरफ से कहा गया है कि सीना बैकलैश में वापसी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 6 WWE स्टार्स जिन्हें Triple H बहुत जल्द नौकरी से निकाल कर दे सकते हैं झटका, एक ने हाल ही में की थी वापसी
जॉन सीना ने किसके साथ लड़ा अंतिम मैच?
2025 में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर बढ़िया रहा. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया था, जिसमें रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक, एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर सहित बड़े रेसलर्स शामिल थे. सीना ने अपने करियर का अंतिम मैच 13 दिसंबर को गुंथर के खिलाफ लड़ा था. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला था. अंत में सीना को टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: 16 बार WWE चैंपियन और WrestleMania में बवाल…कौन है वो रेसलर जिसने 20 साल बाद कंपनी को कहा अलविदा?
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
22 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines