6 WWE स्टार्स जिन्हें Triple H बहुत जल्द नौकरी से निकाल कर दे सकते हैं झटका, एक ने हाल ही में की थी वापसी
WWE से रेसलर्स के रिलीज होने का सिलसिला जारी है. लगातार चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके ऊपर आगे आकर गाज गिर सकती है. उन्हें रिलीज कर झटका दिया जा सकता है.

मैट कार्डोना
2 / 6मैट कार्डोना ने पिछले साल अक्टूबर में WWE में वापसी की थी. वो SmackDown में काम कर रहे हैं. उनकी बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही है. वो बड़े इवेंट्स से भी गायब रहे हैं. उनके ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है. उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है.
शिंस्के नाकामुरा
3 / 6शिंस्के नाकामुरा का WWE सफर पिछले कुछ सालों से सही नहीं रहा है. वो ज्यादातर टीवी से गायब ही रहे हैं. उनकी बुकिंग पर भी लगातार सवाल खड़े हुए हैं. नाकामुरा को भी रिलीज किया जा सकता है क्योंकि उनका प्रयोग ज्यादा नहीं हो रहा है.
जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे
4 / 6WWE कपल जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे को भी रिलीज किया जा सकता है. इनकी बुकिंग भी सही नहीं चल रही है. खासकर गार्गानो बड़े मैचों और इवेंट्स से गायब ही रहे हैं. ट्रिपल एच इन दोनों के खिलाफ भी बड़ा कदम उठा सकते हैं.
ग्रेसन वॉलर
5 / 6ग्रेसन वॉलर भी WWE में अकेले पड़ गए हैं. वो न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स के साथ काम कर रहे थे. इन दोनों ने WWE को छोड़ दिया है. अब वॉलर को भी रिलीज किया जा सकता है. उनके ऊपर भी तलवार लटक रही है.
ओमोस
6 / 6ओमोस पिछले कुछ सालों से टीवी से गायब ही रहे हैं. वो AAA Worldwide में दिखे हैं. ओमोस की बुकिंग पर खूब सवाल खड़े हुए हैं. उन्हें भी जल्द से जल्द रिलीज किया जा सकता है. ओमोस का करियर भी खतरे में पड़ गया है.
.png)