Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WrestleMania 42 से पहले WWE में दौड़ी शोक की लहर, दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. 76 साल के दिग्गज के निधन से रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 11, 2026 09:34
WWE दिग्गज का हुआ निधन

WWE Referee David Dwinell: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक दिग्गज का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने से रेसलिंग वर्ल्ड में मातम छा गया है. आपको बता दें रेसलिंग जगत के सम्मानित रेफरी डेविल ड्विनेल के निधसे से सभी शोक में डूब गए हैं. डेविन ने रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी तगड़ी छाप छोड़ी थी. रेसलिंग में उनके द्वारा दिए गए योगदान को भूल पाना काफी मुश्किल है.

दिग्गज डेविल ड्विनेल को लेकर आई बुरी खबर

डेविल ड्विनेल का निधन 19 मार्च को एक गंभीर बीमारी के कारण हुआ था. पिछले साल दिसंबर में डेविल ने बताया था कि वो पैरानियप्लास्टिक न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम से पीड़ित हैं. उनका इलाज भी चल रहा था. लगातार उनका शरीर बिगड़ रह था. इंटरनेशनल प्रोफेशनल रेसलिंग हॉल ऑफ फेम ने अब जाकर फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन के खबर की पुष्टि की है. इंटरनेशनल प्रोफेशनल रेसलिंग हॉल ऑफ फेम ने लिखा, “हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि डेविल की फैमिली ने घोषणा की है कि उनका 19 मार्च को निधन हो गया. उन्होंने लंबे समय तक रेफरी की भूमिका निभाई थी. डेविल की आत्मकथा रिंगमैन बहुत ही शानदार थी. हमें भरोसा है कि डेव स्वर्ग में अपनी फैमिली और आयरन शेक जैसे दोस्तों से फिर से मिल गए हैं. हम सभी हमेशा उन्हें याद करेंगे”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- 2 WWE दिग्गजों ने WrestleMania 42 के बाद रिटायरमेंट का किया ऐलान! Royal Rumble 2026 में हुआ था रीयूनियन

---विज्ञापन---

कैसा रहा डेविल ड्विनेल का करियर?

डेविल ड्विनेल का WWE दिग्गजों की लिस्ट में नाम आता है. रेसलिंग में उन्होंने करीब 30 सालों तक जबरदस्त काम किया. WWE के अलावा उन्होंने NWA और अन्य इंडिपेंडेंट प्रमोशन में भी काम किया था. रेसलिंग के अलावा भी उन्होंने अलग काम किए. उनका कर प्रशासन में भी जबरदस्त करियर रहा. उन्होंने वहां पर करीब 23 साल तक काम किया. 2015 में वो रेसलिंग से रिटायरमेंट हो गए थे.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 10 अप्रैल, 2026: Randy Orton ने विरोधी को किया तहस-नहस, मेन इवेंट में हुआ घातक मुकाबला

First published on: Apr 11, 2026 09:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.