Brock Lesnar: पिछले एक महीने से ब्रॉक लैसनर काफी चर्चा में चल रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए थे. उन्होंने बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन किया. हाल ही में Raw में लैसनर ने वापसी कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने ओबा फेमी को चार एफ-5 लगाए. अब सभी का ये मानना है कि समरस्लैम 2026 में लैसनर रिटायर होंगे. लोग कह रहे हैं कि गुंथर ही उन्हें रिटायर करेंगे. हालांकि, दिग्गज बुली रे का कुछ अलग कहना है. उन्होंने कहा कि फेमी ही द बीस्ट को रिटायर करेंगे.
WWE दिग्गज बुली रे ने क्या कहा?
गुंथर अभी तक गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. उन्हें करियर किलर नाम दिया गया है. कहा जा रहा है कि अब लैसनर को गुंथर रिटायर करेंगे. Busted Open Radio पर हाल ही में बुली रे ने अपनी बात रखी. बुली ने कहा कि फेमी ने ऑफिशियल तौर पर लैसनर को रिटायर करना चाहिए. बुली रे के अनुसार, “मुझे गुंथर और ब्रॉक लैसनर की स्टोरी से ज्यादा गुंथर और कोडी के कहानी में दिलचस्पी है. रेसलमेनिया में लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए. उन्होंने बिना कुछ कहे बता दिया कि वो संन्यास ले रहा हूं. उन्होंने फिर अपना मन बदल दिया और वापस आ गए. मैं चाहता हूं कि ओबा फेमी ही समरस्लैम 2026 में लैसनर को रिटायर करें. ये कहानी अच्छी बनेगी”.
ये भी पढ़ें: Jacob Fatu हुए बाहर, तो इन 5 WWE स्टार्स से Roman Reigns की Clash in Italy 2026 में हो सकती है भिड़ंत
WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच
Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इटरी में ताबड़तोड़ एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा. वहां पर ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करेंगे. उनका मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. फेमी ने कसम खाई है कि वो इस बार लैसनर को जान से मार देंगे. फेमी ने रेसलमेनिया 42 में लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दिया था.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines