5 चौंकाने वाली चीजें जो WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns vs Jacob Fatu मैच में हो सकती हैं, क्या The Rock की होगी वापसी?

WWE Clash in Italy 2026 में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इनके बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इस मुकाबले में कुछ चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिल सकती हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Roman Reigns Match: WWE Clash in Italy 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच रीमैच होगा. इस बार कंपनी ने साधारण मुकाबला नहीं रखा है. दोनों की भिड़ंत ट्राइबल कॉम्बैट मैच में होगी. इस मुकाबले में कुछ भी हो सकता है. खूब तोड़फोड़ और दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है. यहां हम पांच चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो इस मुकाबले में हो सकती हैं.

विज्ञापन

द रॉक की वापसी

द रॉक की वापसी2 / 6

द रॉक लंबे समय से टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में वो अंतिम बार WWE टीवी पर आए थे. इटली में पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट हो रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो रॉक वहां आ सकते हैं. वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दस्तक दे सकते हैं. ऐसा हुआ तो मजा आ जाएगा.

विज्ञापन

द उसोज़ का धोखा

द उसोज़ का धोखा3 / 6

द उसोज़ ने अभी तक रोमन रेंस का अच्छे से साथ दिया है. WWE Clash in Italy 2026 में जे उसो और जिमी उसो बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो रेंस को धोखा देकर जेकब फाटू से हाथ मिला सकते हैं. जे और जिमी अपने एक्शन से सभी को चौंका सकते हैं.

रोमन रेंस की हार

रोमन रेंस की हार4 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में एक बहुत ही चौंकाने वाली चीज देखने को मिल सकती है. रोमन रेंस को हराकर जेकब फाटू नए वर्ल्ड हैवीेवेट चैंपियन बन सकते हैं. कंपनी द्वारा दर्शकों को बहुत बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. फाटू को तगड़ा पुश मिल सकता है.

विज्ञापन

जिला फाटू की एंट्री

जिला फाटू की एंट्री5 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में जिला फाटू का डेब्यू भी हो सकता है. वो मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं. उनकी वजह से जेकब फाटू को हार मिल सकती है. इस बात की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं. रेंस हमेशा अपने लिए बैकअप रखते हैं.

ड्रू मैकइंटायर की वापसी

ड्रू मैकइंटायर की वापसी6 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद से ड्रू मैकइंटायर अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. Clash in Italy 2026 में उनकी वापसी हो सकती है. वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आकर बवाल मचा सकते है. रोमन रेंस और जेकब फाटू से वो खूब नफरत करते हैं. ऐसे में मैकइंटायर का रोल अहम हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन