Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

बाप हिट, बेटा सुपरहिट, ब्रॉक लैसनर WWE में तो लड़का इस गेम में हैट्रिक लगाकर मचा रहा है धमाल

WWE में ब्रॉक लैसनर लंबे समय से काम कर रहे हैं. बहुत जल्द वो अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. लैसनर के लिए एक अच्छी खबर ये है कि उनके बेटे ने भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. आइए आपको उनकी कामयाबी के बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 26, 2026 14:05
ब्रॉक लैसनर के बेटे को मिली सफलता

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने रेसलिंग में अभी तक खूब नाम कमाया है. UFC में भी उन्होंने दम दिखाया. लैसनर जहां भी गए, वहां उन्होंने सभी को अपने गेम से आकर्षित किया. द बीस्ट के बच्चे भी उनकी राह पर चल पड़े हैं. लैसनर की बेटी मया लैसनर ने शॉट पुट की दुनिया में अपना डंका बजाया है. छोटी उम्र में वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. हाल ही में लैसनर के 16 साल के बेटे को भी कामयाबी मिली है. उन्होंने भी ठान लिया है कि अपने पिता की तरह पूरी दुनिया पर राज करना है.

WWE स्टार ब्रॉक लैसनर का कमाल

ब्रॉक लैसनर कनाडा में रहते हैं. लैसनर जब वहां शिफ्ट हुए थे, तब से ही उनके बेटे तुर्क ने अपना फोकस आइस हॉकी तरफ शिफ्ट किया. अब वो धीरे-धीरे कुशल और तगड़े खिलाड़ी बनने की तरफ अग्रसर हैं. हाल ही में Junior Prospects Hockey League का आयोजन हुआ था. वहां पर प्लेऑफ में खेले गए एक मैच में तुर्क ने शानदार हैट्रिक लगाई. अपने जबरदस्त खेल की बदौलत उन्होंने फैंस को खूब आकर्षित किया. इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू भी दिया. तुर्क ने अपनी परफॉर्मेंस पर खुशी जताई. तुर्क को अब आगे जाकर भी बड़े मौके मिलेंगे. वो जरूर अच्छा प्रदर्शन कर पिता का नाम रोशन करेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 में होने वाले 4 बड़े मैचों के नतीजे हुए लीक, फैंस को मिलेगा नया चैंपियन!

---विज्ञापन---

ब्रॉक लैसनर दिखा रहे हैं WWE में अपना जलवा

ब्रॉक लैसनर समरस्लैम 2023 के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए. विवादों में भी उनका नाम सामने आ गया था. सभी को लगा था कि अब वो कंपनी में नहीं आएंगे. WWE ने भी उनसे दूरी बना ली थी. समरस्लैम 20025 के अंत में लैसनर ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने जॉन सीना के ऊपर एफ-5 लगाया. इसके बाद एक इवेंट में सीना और लैसनर की टक्कर हुई. लैसनर ने सीना की हालत खराब कर दी थी. तब से लगातार बडे़ मौकों पर कंपनी में लैसनर दिखाई दिए हैं. रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला हैं. वहां पर भी लैसनर एक्शन में नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें:-WWE में आने से पहले क्या करते थे Roman Reigns? कैसे कड़ी मेहनत और लगन से रेसलिंग में बनाई अलग पहचान

First published on: Feb 26, 2026 02:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.