WWE में आने से पहले क्या करते थे Roman Reigns? कैसे कड़ी मेहनत और लगन से रेसलिंग में बनाई अलग पहचान

WWE और रेसलिंग की दुनिया में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. रेंस ने अपने करियर को संवारने के लिए बहुत मेहनत की है. आइए आपको बताते हैं कि वो पहले क्या करते थे.

WWE

WWE में रोमन रेंस का बड़ा नाम

Roman Reigns: WWE में सभी लोग रोमन रेंस का नाम गर्व से लेते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खूब कामयाबी हासिल की है. साल दर साल रेंस ने खुद पर काम किया. उन्होंने फैंस का मनोरंजन करने और प्यार पाने के लिए जान जोखिम में डाली. कई बार तो दर्शक उनके खिलाफ भी हो गए. रेंस ने हार नहीं मानी. वो ईमानदारी के साथ अपना काम करते गए. आज रेसलिंग की दुनिया में वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वैसे बहुत कम लोग जानते होंगे कि रोमन रेसलिंग में नहीं आना चाहते थे. रेसलिंग परिवार से आने के बावजूद रेंस किसी अन्य गेम के लिए समर्पित थे.

विज्ञापन

WWE में आने से पहले रोमन रेंस ने क्या किया?

रोमन रेंस का असली नाम लीती जोसेफ अनोआई है. रेसलिंग की दुनिया में समोअन परिवार का बहुत बड़ा नाम है. रेंस के पिता और चाचा ने खूब कामयाबी हासिल की. इस परिवार की लैगेसी से हमेशा जारी है. रेंस का पहले रेसलिंग करने का मन नहीं था. उनका पहला प्यार फुटबॉल था. रेंस ने कॉलेज के दिनों से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए गेम खेला.

विज्ञापन

रोमन रेंस इतने अच्छे फुटबॉल बन गए कि उन्हें 2007 में मिनिसोटा वाइकिंग्स और इसके बाद जेक्नविल जुगआर्स ने साइन किया. रेंस ने 2008 में कनेडियन फुटबॉल ली में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने एडमोंटन एस्किमोस टीम के लिए पूरा सीजन खेलकर दम दिखाया. इसके बाद वो इस टीम से रिलीज हो गए थे. रेंस का फुटबॉल करियर आगे नहीं बढ़ पाया. उन्हें इंजरी की वजह से पीछे हटना पड़ा. कई चुनौतियों का सामना करने का बाद उन्होंने फुटबॉल से संन्यास ले लिया.

रोमन रेंस ने फुटबॉल छोड़ने के कुछ साल बाद अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया. उन्होंने अपना ध्यान रेसलिंग के ऊपर केंद्रित किया. 2010 में रेंस ने WWE में डेवलेपमेंट सेंटर में आए. 2012 में रेंस ने द शील्ड ग्रुप में शामिल होकर मेन रोस्टर में डेब्यू किया. रेंस के साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे. रेंस ने अपने काम से WWE ऑफिशियल्स का दिल जीत लिया. विंस मैकमैहन के भी वो चहेते बन गए. कंपनी ने उन्हें हर साल बतौर फेस तगड़ा पुश दिया. रेंस अपने करियर में दिग्गजों को हरा चुके हैं. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद तो उनका लेवल सातवें आसमान पहुंच गया. बतौर हील उन्होंने अपने काम से सभी को अपना दीवाना बना दिया.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

रोमन रेंस अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. कंपनी को उनकी बुकिंग अच्छे ढंग से करनी होती है. एक गलती की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. रेंस ने 2020 से 2024 के बीच में 1316 दिनों तक चैंपियन रहे थे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. अपने करियर में दूसरी बार उन्होंने रंबल मैच जीता. WrestleMania 42 में रोमन का मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होगा. इन दोनों की राइवलरी की शुरुआत हो चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ