रिंग में कभी नहीं दिखेगा WWE दिग्गज Brock Lesnar का पूर्व दुश्मन, कमबैक के सवाल पर दिया सटीक जवाब

WWE में ब्रॉक लैसनर के साथ काम कर चुके स्पाइक डडली ने रिंग में वापसी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कमबैक की संभावना पर कारण बताते हुए पूरी तरह से इंकार कर दिया।

WWE, Brock Lesnar

रिंग में वापसी नहीं करेगा ये रेसलर (Image via WWE.com)

विज्ञापन

Spike Dudley Denies Comeback: WWE में सुपरस्टार्स का काम करने का सपना होता है। कुछ ही लोग अपने ड्रीम को पूरा करने में सफल होते हैं। स्पाइक डडली अपने खतरनाक मैचों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने WWE में काफी समय तक काम किया और 2005 में वहां से चले गए। WWE में रहते हुए उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ भी मैच लड़ा। उन्होंने अन्य कंपनी में भी काम किया और 2015 के बाद से वो रेसलिंग से दूर हैं। अब उन्होंने कमबैक के सवाल पर सटीक जवाब दिया है।

पूर्व WWE स्टार की कमबैक करने की नहीं है इच्छा

इनसाइट को हाल ही में स्पाइक डडली ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उनसे रेसलिंग के साथ अपने रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। स्पाइक ने कन्फर्म कर दिया कि उन्हें कमबैक करने में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरा रेसलिंग से कोई रिश्ता नहीं है। जब अलविदा कहने का समय था, मैंने कह दिया।’

विज्ञापन

क्यों स्पाइक ने रेसलिंग से दूर होने का फैसला किया?

स्पाइक ने इंटरव्यू के दौरान कारण का भी खुलासा किया और कहा, ‘मेरी पत्नी कुछ महीनों से प्रेग्नेंट थीं और मैं उस समय सायराक्यूज, न्यूयॉर्क के 2CW में काम कर रहा था। वो कंपनी मेरा काफी उपयोग करती थी। उन्होंने मुझे साबू के खिलाफ एक मैच में बुक किया और मेरा हाथ छिल गया। मैं घर गया और सुबह 4-5 बजे मैं सो गया। जब मैं 9 बजे उठा, तो मैंने टेप निकालने की कोशिश की और खून बहने लगा।’

स्पाइक ने आगे कहा, ‘मैंने मेरी पत्नी को बोला कि हमें एमरजेंसी रूम में जाना पड़ेगा। हालांकि, उस समय मुझे महसूस हुआ कि मैं पिता बनने वाला हूं। मैं अब इस तरह की चीजें नहीं कर सकता, क्योंकि शारीरिक तौर पर मैं सिर्फ बम्प ले रहा था। भले ही आपको रोका नहीं जा सकता लेकिन जब धक्का लगता है, तो फिर आप ये काम नहीं कर सकते।’

स्पाइक डडली ने WWE में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्रूजरवेट चैंपियनशिप और यूरोपियन टाइटल पर एक-एक बार कब्जा किया। इसके अलावा वो 7 बार हार्डकोर चैंपियन रहे और 1 बार टैज़ के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीती।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ