---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE में Roman Reigns का सामान बार-बार क्यों किया जा रहा है ‘चोरी’? ट्राइबल थीफ ने बताया असली कारण

WWE में रोमन रेंस के जूते लगातार चोरी हो रहे हैं। ब्रॉन्सन रीड सरेआम रोमन का सामान चोरी कर रहे हैं। अब ब्रॉन्सन ने बताया कि वो आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं और उन्हें इसका फायदा कैसे मिल रहा है।

---विज्ञापन---

Reason Roman Reigns Shoes Stolen: रोमन रेंस WWE में बेहद कम मौकों पर नजर आते हैं। हाल के समय में रेंस के साथ बड़ी समस्या रही है कि उनका सामान चोरी हो रहा है। ब्रॉन्सन रीड सारेआम सभी के सामने रोमन के जूते चोरी कर रहे हैं और खुद को ट्राइबल थीफ बुला रहे हैं। फैंस के मन में सवाल था कि आखिर ब्रॉन्सन ऐसा क्यों कर रहे हैं। अब उन्होंने खुद ही इसके पीछे के असली कारण का खुलासा किया है।

रोमन रेंस के जूते क्यों हो रहे हैं चोरी?

ब्रॉन्सन रीड हाल ही में WWE रिकैप शो पर नजर आए थे। उन्होंने बताया कि रोमन के जूते चोरी करने से उन्हें मेन इवेंट में जगह मिलती है। इसी वजह से वो यह कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं रोमन रेंस के खिलाफ रहा हूं, मेरा पलड़ा भारी रहा है और मैंने उनके जूते चुराए हैं। जहां तक रोमन रेंस की बात है, उन्होंने हमारे ऊपर पीछे से वार किया। अब जब मैं रोमन रेंस को दोबारा देखूंगा, तो मैं मौके का फायदा उठाऊंगा। मैं उनकी बेइज्जती करता हूं, क्योंकि यह चीज उनके दिमाग में जाती है और अब मैं उनसे लडूंगा। रोमन रेंस के जूते लेने से मुझे मेन इवेंट स्पॉट मिलता है।’

---विज्ञापन---

ब्रॉन्सन रीड ने कब-कब चोरी किए रोमन के जूते?

रोमन रेंस ने दो बार WWE टीवी पर रोमन रेंस के जूते चुराए हैं। 28 जुलाई 2025 को Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और जे उसो पर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने हमला किया। इसी बीच ब्रॉन्सन ने रोमन के जॉर्डन स्पिजीके स्पेशल जूते निकाले और अपने साथ ले गए। इसके अलावा 4 अगस्त 2025 को Raw में भी ब्रॉन्सन ने रोमन पर हमला करने के बाद उनके जूते ले लिये। रोमन ट्राइबल चीफ हैं और ब्रॉन्सन उनके जूते चोरी कर चुके हैं। इसी वजह से वो खुद को ट्राइबल थीफ बोलना पसंद करते हैं।

रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड का WWE में होगा मैच

Raw के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी की और ब्रॉन्सन रीड समेत उनके साथियों पर हमला किया। रोमन ने ब्रॉन्सन को मैच के लिए ललकारा। उनके बीच Clash in Paris में मैच देखने को मिलेगा। दोनों के बीच यह मुकाबला रोचक साबित हो सकता है। ब्रॉन्सन को रोमन के खिलाफ लड़ने से बहुत फायदा होगा। यह WrestleMania 40 के बाद रोमन का पहला सिंगल्स मैच होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज Roman Reigns के लिए आज का दिन है बहुत खास, 15 साल पहले उठाया था ये कदम, आज बन चुके हैं ‘GOAT’

First published on: Aug 20, 2025 09:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola