Bret Hart: WWE SummerSlam 2025 खत्म हो गया है लेकिन इसकी चर्चा अभी भी चल रही है. दो दिन के इस प्रोग्राम ने सभी का दिल जीता. तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए थे. WWE के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी. दिग्गज ब्रेट हार्ट WWE से नाराज चल रहे हैं. उनका वहां पर अपमान किया गया जिस वजह से उन्होंने खूब आलोचना की है. वैसे भी हार्ट का रिश्ता WWE के साथ पहले से काफी उथल-पुथल वाला रहा है.
हॉल ऑफ फेमर का बड़ा बयान
WWE के हिटमैन ब्रेट हार्ट का पहले विंस मैकमैहन, शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच के साथ रिश्ता अच्छा नहीं था. बैकस्टेज इनके बीच काफी अनबन हुई थी. हालांकि, हार्ट ने साल 2010 में पुरानी चीजों को भुलाकर कंपनी में वापसी की. उन्होंने प्रमोशन के साथ बैकस्टेज काम किया. 2011 में वह WWE से चले गए. इसके बाद से वह कभी-कभार कंपनी में दिखाई देते रहे हैं. अब तो ट्रिपल एच के साथ हार्ट के रिलेशन काफी अच्छे बन चुके हैं.
WWE ने हार्ट को SummerSlam 2025 के लिए आमंत्रित किया था. इस पर हार्ट ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,”मैं SummerSlam 2025 में गया था. उन्होंने मुझे बुलाया था. इस साल WWE ने मुझसे कहा कि वह चाहते हैं कि मैं क्राउड में रहूं. जब मैं वहां पहुंचा तो उन्होंने मुझे बताया कि उनके पास कोई सीट नहीं है. मैंने देखा कि केविन नैश को एक सीट मिल गई. मुझे आखिरकार अहसास हुआ कि वह मेरी कद्र नहीं करते हैं”. WWE द्वारा किए गए इस अपमान से हार्ट काफी गुस्से में नज़र आए.
WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने की वापसी
SummerSlam 2025 नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. खासतौर पर सीना ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. अंत में सीना को हराकर कोडी ने अपने करियर में दूसरी बार टाइटल जीता. सीना ने इसके बाद सम्मान दिखाते हुए कोडी को अपने हाथों से टाइटल दिया. सीना जब भावुक होकर बैकस्टेज जाने के लिए तैयार हुए तब ब्रॉक लैसनर ने अचानक दो साल बाद वापसी करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE चैंपियन की इंजरी बनी मुसीबत, Triple H वापस लेंगे टाइटल, बादशाहत दुखद तरीके से होगी खत्म!
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
23 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines