WWE चैंपियन की इंजरी बनी मुसीबत, Triple H वापस लेंगे टाइटल, बादशाहत दुखद तरीके से होगी खत्म!

WWE Raw में नेओमी और इयो स्काई के बीच चैंपियनशिप मैच रद्द कर दिया गया. नेओमी कम्पीट करने के लिए फिट नहीं थीं. अब उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

THE GAME (1)

WWE

Naomi: मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन नेओमी WWE Raw के एपिसोड से चर्चा में चल रही हैं. उनका मुकाबला इयो स्काई के साथ चैंपियनशिप के लिए तय किया गया था. शो शुरू होने से पहले खबर आई कि वह कम्पीट करने के लिए मेडिकली फिट नहीं हैं. स्काई के साथ उनका मैच रद्द कर दिया गया. नेओमी को लेकर चीजें अब काफी जटिल होती जा रही हैं क्योंकि WWE ने उनकी इंंजरी का खुलासा नहीं किया है. कहा जा रहा है कि वह लंबे समय तक एक्शन से बाहर रह सकती हैं. ऐसा हुआ तो फिर उनसे टाइटल भी वापस लिया जा सकता है. अब एक रिपोर्ट में चैंपियन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

नेओमी को लेकर खास अपडेट

Wrestling Observer Live पर ब्रायन अल्वारेज ने बताया कि नेओमी को कनकशन की आशंका के चलते लंबे समय तक WWE से बाहर रहना पड़ सकता है. उन्होंने आगे बताया कि Clash in Paris तीन हफ्तों में होने वाला है, जहां पर नेओमी अपने टाइटल को स्टेफनी वकेर के खिलाफ डिफेंड करेंगी. आगामी शो के बारे में अब सोच-समझकर कंपनी द्वारा फैसला लिया जा सकता है. हो सकता है कि नेओमी का मैच रद्द कर दिया जाए. या फिर WWE द्वारा कोई अन्य कदम उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

नेओमी ने कब जीता था टाइटल?

नेओमी ने इस साल जून में हुए विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच को जीतकर ब्रीफकेस हासिल किया था. पिछले महीने Evolution 2025 में इयो स्काई और रिया रिप्ली के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर नेओमी ने आकर ब्रीफकेस कैश-इन किया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में नेओमी ने रिया और स्काई को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था. नेओमी का हील रन मौजूदा समय में शानदार चल रहा है. लंबे समय बाद उन्होंने टाइटल भी जीता था. अब अगर इंजरी के कारण उन्हें चैंपियनशिप छोड़नी पड़ती है तो फिर यह बहुत गलत बात होगी. आने वाले कुछ हफ्तों में नेओमी को लेकर ट्रिपल एच और उनकी टीम कोई ना कोई बड़ा कदम जरूर उठाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ