WWE Championship: WWE स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है. इसका व्यापार पूरी दुनिया में फैला हुआ है. 2022 से इसकी बागडोर ट्रिपल एच के हाथ में है. इसके बाद से तो मुनाफा ही मुनाफा हो रहा है. पिछले कुछ सालों में ट्रिपल एच ने एक ट्रेंड सेट किया है. इसके तहत WWE के बाहर किसी भी स्पोर्ट्स में कोई खिलाड़ी बड़ा कारनामा करता है तो उसे कस्टम बेल्ट दी जाती है. इस बार यह सम्मान दुनिया की फेमस टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को दिया गया है. टाइटल को हासिल करने के बाद आर्यना काफी खुश नज़र आईं.
WWE ने क्यों दी आर्यना सबालेंका को चैंपियनशिप बेल्ट?
दरअसल हाल ही में आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को 6-3 और 7-6 (3) के सीधे सेटों में हराकर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. यह उनके लैजेंड्री करियर की 100वीं बड़ी जीत भी थी. इसके बाद उन्हें WWE चैंपियनशिप उपहार में दी गई, जिसका जश्न वह शानदार अंदाज में मना रही हैं. आपको बता दें सबालेंका को उनकी जीत के बाद ऑर्थर ऐश स्टेडियम में बैकस्टेज बेल्ट दी गई.
SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर आधारित बेल्ट को पाकर सबालेंका बहुत खुश हुईं. उन्होंने कहा कि बहुत ही शानदार और बेहतरीन है कि अब उनके पास यह चैंपियनशिप है. सबालेंका ने एक WWE स्टार की तरह ही कमर पर बेल्ट बांधकर मीडिया के सामने पोज दिए.
Aryna Sabalenka winning the US Open and getting her own WWE Championship belt on the same day is such a flex 😂
(via @WTA) pic.twitter.com/d21FAaT4rO---विज्ञापन---— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) September 8, 2024
WWE ने पहले भी दी है कस्टम बेल्ट
WWE ने पिछले कुछ सालों में विजेता टीम और एथलीट्स को कस्टम बेल्ट दिए हैं. 2023 में सुपर बाउल जीत के बाद यह कारनामा किया गया था. WWE ने NFL, NHL और NBA सहित अन्य टीमों का जश्न मनाते हुए लीगेसी टाइटल भी बनाया है. ट्रिपल एच ने IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को भी उनकी जीत पर चैंपियनशिप प्रदान की थी. आपको याद होगा पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन मेंस डबल जीतने पर टेनिस स्टार निक किगियोस और थानासी कोकिनाकिस को कस्टम साइड प्लेट वाला एक टाइटल दिया गया था.
Congratulations, @mipaltan. @WWE has something headed your way! @WWEIndia https://t.co/Isjf4gmh1T
— Triple H (@TripleH) May 22, 2017
ये भी पढ़ें:-WWE ने इतिहास के 10 सबसे खतरनाक स्टार्स की लिस्ट की जारी, Roman Reigns को झटका, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मारी बाजी










