हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE Elimination Chamber 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस को मिलेंगे बड़े सरप्राइज
WWE
WWE Elimination Chamber 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस को मिलेंगे बड़े सरप्राइज
WWE Elimination Chamber 2026 काफी जबरदस्त होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.
WWE Elimination Chamber 2026: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. इससे पहले सभी की नजरें Elimination Chamber 2026 पर होंगी. इस इवेंट के बाद रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत होगी. फैंस और WWE इसके लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं. फैंस को 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. 2026 में होने वाले ये Elimination Chamber का 16वां संस्करण है, जो शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर से लाइव आएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. खैर हम आपको Elimination Chamber 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
Elimination Chamber 2026 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Elimination Chamber 2026 को शानदार बनाने के लिए ट्रिपल एच पूरी तरह से तैयार हैं. उम्मीद के मुताबिक बड़े सरप्राइज जरूर मिलेंगे. पिछले साल हुए इवेंट में जॉन सीना और द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. इस शो से रेसलमेनिया 42 के लिए नई स्टोरीलाइन सामने निकल कर आएंगी. आपको बता दें कि Elimination Chamber 2026 भारत में रविवार 1 मार्च को लाइव देखा जा सकता है, जिसका प्रसारण सुबह 5.30 बजे से शुरु होगा. यह शो भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा.
Elimination Chamber 2026 के लिए WWE ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, ट्रिक विलियम्स, जे'वॉन एवंस, एलए नाइट और जे उसो हिस्सा लेंगे. जो भी विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूडेट WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. विमेंस चैंबर मैच में एलेक्सा ब्लिस, रिया रिप्ली, कियाना जेम्स, ओस्का, राकेल रॉड्रिगेज और टिफनी स्ट्रेटन का बवाल देखने को मिलेगा. जो भी जीतेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. सीएम पंक भी एक्शन में दिखेंगे. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बैकी लिंच और एजे ली के बीच भी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा.
WWE Elimination Chamber 2026: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. इससे पहले सभी की नजरें Elimination Chamber 2026 पर होंगी. इस इवेंट के बाद रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत होगी. फैंस और WWE इसके लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं. फैंस को 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. 2026 में होने वाले ये Elimination Chamber का 16वां संस्करण है, जो शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर से लाइव आएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. खैर हम आपको Elimination Chamber 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
Elimination Chamber 2026 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Elimination Chamber 2026 को शानदार बनाने के लिए ट्रिपल एच पूरी तरह से तैयार हैं. उम्मीद के मुताबिक बड़े सरप्राइज जरूर मिलेंगे. पिछले साल हुए इवेंट में जॉन सीना और द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. इस शो से रेसलमेनिया 42 के लिए नई स्टोरीलाइन सामने निकल कर आएंगी. आपको बता दें कि Elimination Chamber 2026 भारत में रविवार 1 मार्च को लाइव देखा जा सकता है, जिसका प्रसारण सुबह 5.30 बजे से शुरु होगा. यह शो भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा.
Elimination Chamber 2026 के लिए WWE ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, ट्रिक विलियम्स, जे’वॉन एवंस, एलए नाइट और जे उसो हिस्सा लेंगे. जो भी विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूडेट WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. विमेंस चैंबर मैच में एलेक्सा ब्लिस, रिया रिप्ली, कियाना जेम्स, ओस्का, राकेल रॉड्रिगेज और टिफनी स्ट्रेटन का बवाल देखने को मिलेगा. जो भी जीतेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. सीएम पंक भी एक्शन में दिखेंगे. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बैकी लिंच और एजे ली के बीच भी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा.