‘आखिरी डील होगी’, WWE Elimination Chamber 2026 से पहले Cody Rhodes ने फोड़ा रिटायरमेंट बम!

WWE में कोडी रोड्स का दूसरा रन 2022 में शुरू हुआ था. इसके बाद से वो अच्छा काम कर रहे हैं. जनवरी 2026 की शुरुआत में वो अपना टाइटल हार गए थे. हाल ही में रोड्स ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

WWE

कोडी रोड्स का बड़ा बयान

Cody Rhodes: WWE में कोडी रोड्स ने 2022 में हुए रेसलमेनिया के जरिए वापसी की थी. सैथ रॉलिंस के साथ उनका मैच हुआ था. कोडी का ये दूसरा रन जबरदस्त रहा. उन्हें कंपनी ने जबरदस्त पुश दिया. दो बार उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके अलावा उन्होंने रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. कोडी मौजूदा समय में सबसे बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं. कोडी ने इस बार अपने रिटायरमेंट को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया है.

विज्ञापन

WWE स्टार कोडी रोड्स ने क्या कहा?

हाल ही में ESPN Unsportsmanlike को कोडी रोड्स ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर बात रखी. कोडी ने संकेत दिए कि वो बहुत जल्द WWE को अलविदा कह सकते हैं. उन्होंने कहा, “अब मेरे पास कोई तय समय सीमा नहीं है. पहले ऐसा हुआ करता था. मुझे ये पता है कि WWE के साथ मैं जो अगली डील करूंगा, इसके बाद मैं कहीं नहीं जाऊंगा. ये मेरी आखिरी डील होगी. रेसलिंग की दुनिया इतनी शानदार है कि इसमें अपने करियर का अंत करना बहुत मुश्किल है. खासकर आप 2026 में देखिए. ब्रॉक लैसनर अपने चरम पर हैं. रोमन रेंस भी ऊपर हैं. सीएम पंक बेस्ट दे रहे हैं. इस बिजनेस में उम्र का कोई महत्व नहीं रह गया है”.

विज्ञापन

WWE Elimination Chamber 2026 में कोडी रोड्स मचाएंगे बवाल

कोडी रोड्स के लिए साल 2026 की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. मैकइंटायर और उनकी राइवलरी अभी भी जारी है. इसमें जेकब फाटू भी शामिल हैं. खैर WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2026 है. इसका आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होगा. वहां पर होने वाले मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें हैं. जो भी विजेता बनेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में मैकइंटायर के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. चैंबर मैच में रोड्स का जलवा भी दिखेगा. वो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ