---विज्ञापन---

WWE

WWE Elimination Chamber 2026 में होने वाले 4 बड़े मैचों के नतीजे हुए लीक, फैंस को मिलेगा नया चैंपियन!

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. शो में चार मुकाबले होंगे, जिनमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी मैचों के संभावित नतीजे सामने आ गए हैं.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 26, 2026 10:59
WWE Elimination Chamber 2026

Elimination Chamber: WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को 28 फरवरी को शिकागो में तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. कंपनी ने चार मुकाबलों का ऐलान किया है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच के अलावा दो चैंपियनशिप मैच भी होंगे. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में सभी की ज्यादा नजरें रहेंगी क्योंकि वहां से रेसलमेनिया 42 के लिए मैच तय होंगे. सट्टाबाजार भी शो के लिए तैयार हैं. BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में संभावित नतीजे बता दिए हैं.

मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में किसकी होगी जीत?

मेंस चैंबर मैच काफी शानदार होने वाला है क्योंकि कुछ युवा स्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे. कोडी रोड्स, एलए नाइट, रैंडी ऑर्टन, जे’वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स और जे उसो इस मैच का हिस्सा हैं. कोडी -200 के भाव के साथ मैच में जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं. मैच में कोडी और रैंडी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. आप सभी जानते हैं कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.

---विज्ञापन---

वुमेंस चैंबर मैच में टिफनी स्ट्रेटन, कियाना जेम्स, ओस्का, रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस और राकेल रॉड्रिगेज हिस्सा लेंगे. कई लोगों को लगता है कि रिप्ली जीत हासिल करेंगी, लेकिन शायद ऐसा नहीं होगा. BetOnline के अनुसार +100 के साथ टिफनी जीत की प्रबल दावेदार हैं. मैच के अंत में टिफनी और रिप्ली के बीच जबरदस्त बवाल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 से पहले 32 साल के रेसलर ने लिया संन्यास, परिवार के लिए दी बड़ी कुर्बानी

चैंपियनशिप मैच में किसे मिलेगी जीत?

Elimination Chamber 2026 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. पंक -5000 के साथ शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि बैलर उनके आगे इस बार घुटने टेक देंगे. बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. एजे -300 के साथ फेवरेट चल रही हैं. इसका मतलब है कि बैकी के टाइटल रन का इस बार अंत हो सकता है. दोनों के बीच खूब बवाल हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-34 साल की वुमेंस WWE रेसलर ने Brock Lesnar की खुली चुनौती का दिया जवाब, WrestleMania मैच के लिए ललकारा!

First published on: Feb 26, 2026 10:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.