WWE Elimination Chamber 2026 से पहले 32 साल के रेसलर ने लिया संन्यास, परिवार के लिए दी बड़ी कुर्बानी

WWE में एक फेमस स्टार ने 2016 से बढ़िया काम किया था. 2020 में उन्हें रिलीज भी कर दिया गया, लेकिन 2022 में फिर से वापसी हो गई. चौंकाने वाली बात ये है कि अब उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी फैंस को बताया है.

WWE

फेमस रेसलर का बड़ा फैसला

Former WWE Star: WWE में इस समय Elimination Chamber 2026 की तैयारियां चल रही हैं. कंपनी को शिकागो में 28 अगस्त को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. अभी तक चार मैचों का ऐलान किया गया है, जिसमें मेंस और वुमेंस चैंबर मुकाबला भी शामिल है. खैर इससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. 32 साल की पूर्व WWE स्टार सराह लोगन ने ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. सबसे बड़ी बात है कि लोगन अपने फैसले से पूरी तरह खुश हैं. वैसे उनका इतनी कम उम्र में रिटायर हो जाना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है.

विज्ञापन

पू्र्व WWE स्टार का बड़ा बयान

सराह लोगन जून 2025 में WWE से अलग हो गई थीं. लोगन ने अब कंफर्म किया है कि उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया है. Wise Traditions पॉडकास्ट को हाल ही में सराह ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वहां पर अपने रिटायमेंट को लेकर कहा, “मैंने तुरंत ही घर बसाने का फैसला किया. मैं किसान परिवार से आती हूं, जो खेती के लिए जमीन किराए पर लेते हैं. जिस दिन मुझे नौकरी से निकाल दिया गया, उसी दिन मैंने यहां खेती करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था. हमारे पास बहुत जमीन है. मैंने सोचा कुछ बीज बोते और गाय भी पालते हैं. जब मैं यात्रा पर थी तो मां बनने और किसान बनने के बारे में सोच रही थी. क्या होगा अगर मैं रेसलिंग में कभी वापस ना आना चाहूं? क्या होगा अगर मैं बस खेत में ही रहना चाहूं? मुझे नौकरी से निकाल दिया गया. मेरा बच्चा हुआ और फिर मुझे नौकरी पर रख लिया गया. जब मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ तो मैंने कंपनी को हमेशा के लिए छोड़ दिया. मेरा काम अब रेसलिंग में खत्म हो गया है. मैं अब अपने परिवार पर फोकस करना चाहती हूं”.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा सराह लोगन का करियर?

सराह लोगन ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2011 में की थी. उन्होंने करीब पांच साल तक इंडिपेंडेंट सर्किट में काम किया. 2016 में लोगन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. NXT में सबसे पहले उन्होंने अपना जलवा दिखाया. इसके एक साल बाद लोगन ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया. वो द रॉयट स्कवाड में रूबी रायट और लिव मॉर्गन के साथ नज़़र आईं. 2019 तक रॉयट स्कवाड ने बढ़िया काम किया. इसके अगले साल लोगन को रिलीज कर दिया गया. 2022 में कंपनी में उनकी दोबारा वापसी हुई. अपने दूसरे रन में उन्होंने वॉर रेडर्स ग्रुप में काम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ