Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE ने WrestleMania 42 के नाइट-1 और नाइट-2 के मेन इवेंट मैच का किया ऐलान, इन रेसलर्स की खुली किस्मत

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. धीरे-धीरे मैच कार्ड भी तैयार हो रहा है. कंपनी ने दोनों दिनों के मेन इवेंट भी तय कर दिए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 8, 2026 15:20
WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारी चल रही है. कुछ चैंपियनशिप मैचों का ऐलान हो चुका है. 18 और 19 अप्रैल को फैंस ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि नाइट-1 और नाइट-2 के मेन इवेंट में कौन से मैच होंगे. WWE ने अब ऑफिशियल तौर पर बता दिया है कि दोनों दिनों का समापन किस मुकाबले से होगा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट में कौन से मैच होंगे?

WWE ने अपनी वेबसाइट पर WrestleMania 42 के मेन इवेंट में होने वाले मैच को एडवर्टाइज करना शुरू कर दिया है. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पहले ऑर्टन का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ होने वाला था, लेकिन इसमें बदलाव हो गया है. हाल ही में मैकइंटायर अपने टाइटल को कोडी के खिलाफ हार गए हैं. ऑर्टन ने 2026 का चैंबर मैच जीतकर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया था.

---विज्ञापन---

नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों की दुश्मनी जबरदस्त चल रही है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच हासिल किया. रेंस ने इसके बाद तुरंत ही पंक को अपना विरोधी चुना. कहा जा रहा है कि इस बार रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- Triple H ने Cody Rhodes को WWE चैंपियन बनाकर कटाई नाक! सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

WrestleMania 42 में वुमेंस डिवीजन का होगा बवाल

WrestleMania 42 में वुमेंस डिवीजन का बवाल भी देखने को मिलेगा. स्टेफनी वकेर अपन वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर मेगा इवेंट में चैंपियनशिप मैच हासिल किया. वहीं जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. रिप्ली ने हाल ही में चैंबर मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया.

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट से संन्यास के बाद WWE में अंडरटेकर से भिड़ने वाले थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ, आखिरी वक्त पर क्यों छोड़ दिया ऑफर?

First published on: Mar 08, 2026 03:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.