क्रिकेट से संन्यास के बाद WWE में अंडरटेकर से भिड़ने वाले थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ, आखिरी वक्त पर क्यों छोड़ दिया ऑफर?

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने पिछले साल बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि WWE द्वारा उन्हें फाइट लड़ने का ऑफर दिया था. उनका अंडरटेकर के साथ भी मैच होने वाला था. जानिए एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने किस वजह से कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया.

WWE

एंड्रयू फ्लिंटॉफ का WWE को लेकर खुलासा

Andrew Flintoff On WWE Contract: WWE में काम करने का सपना हर कोई देखता है. सभी को ये मौका नहीं मिल पाता है. कुछ ही कंपनी में जाकर नाम कमा पाते हैं. आपने देखा होगा कि WWE में एंट्री के लिए रेसलर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. कुछ सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें WWE द्वारा खुद ऑफर दिया जाता है. इनमें से एक इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी थे. उन्हें WWE ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट मेल किया था. फ्लिंटॉफ ने ये ऑफर एक मजबूरी के कारण ठुकरा दिया. फ्लिंटॉफ ने खुद इस बात का खुलासा किया.

विज्ञापन

WWE रेसलर बन सकते थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ

एंड्रयू फ्लिंटॉफ का क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने 2010 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. पिछले साल Overlap’s Stick to Cricket पॉडकास्ट पर फ्लिंटॉफ ने WWE में एंट्री को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने कहा, “मैं रिटायरमेंट के बाद कुछ समय के लिए छुप गया था. मैं सोच रहा था कि अब क्या करूंगा. टीवी से कुछ ऑफर आए, लेकिन वो मेरे प्लान में नहीं था. मैंने लगभग WWE में एंट्री कर ली थी. दुबई में मेरी हालत खराब हो गई थी. मैं अनफिट हो गया था. मेरा वजन काफी बढ़ गया था. मैं फिट होना चाहता था, लेकिन मुझे प्रेरणा की जरूरत थी.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “बचपन से मैंने WWE बहुत पसंद किया. मेरे दिमाग में वहां जाने का आइडिया आया. मैं स्काई नेटवर्क के साथ ‘League of Their Own’ भी कर रहा था. मैनचेस्टर में अंडरटेकर से मुकाबला पहला कदम था. मैंने चैनल को इसका आइडिया दिया. इस आइडिया को WWE को दे दिया गया. इसके बाद मैं विंस मैकमैहन के संपर्क में आ गया था. WWE ने मुझे अपनी एकेडमी में भेजा. मैंने वहां पर दो हफ्ते ट्रेनिंग की. इसके बाद WWE की तरफ से मुझे तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट का मेल आया. WWE ने मुझे रॉयल रंबल और रेसलमेनिया में लड़ने का ऑफर दिया. मुझे ये ऑफर ठुकराना पड़ा क्योंकि मेरे बच्चे अमेरिका नहीं जाना चाहते था. वो क्रिकेट ही खेलना चाहते थे”.

विज्ञापन

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने बॉक्सिंग में आजमाया हाथ

एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए 15 साल से अधिक समय बीत चुका है. उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी20 मैच खेलने के बाद संन्यास ले लिया था. उनकी कुछ ऐतिहासिक पारियों को आज भी याद किया जाता है. क्रिकेट से रिटायर होने के बाद फ्लिंटॉफ ने बॉक्सिंग में भी किस्मत आजमाई. इसके बाद ही उन्होंने WWE में काम करने के बारे में सोचा था. फ्लिंटॉफ ने अगर ऑफर स्वीकार कर लिया होता तो शायद वो आज WWE के भी बड़े रेसलर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ