Clash in Italy 2026: WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. 31 मई को ताबड़तोड़ एक्शन दिखेगा. कंपनी ने पांच मैच बुक किए हैं. सभी मैच काफी खतरनाक हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर जीत किसकी होगी. WWE द्वारा प्लान में कभी भी बदलाव किया जा सकता है. खबरों के अनुसार WWE क्रिएटिव टीम के कुछ फेवरेट नाम है, जिनकी Clash in Italy में जीत पक्की है. एक तरह से कहा जाए तो ट्रिपल एच ने जो सरप्राइज देने का प्लान बनाया था, वो पहले ही चौपट हो गया है.
WWE Clash in Italy 2026 में किसकी होगी जीत?
Fightful Select के अनुसार Clash in Italy में होने वाले कुछ बड़े मैचों के विजेताओं की पुष्टि हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार अंतिम समय में बदलाव भी कार्ड में हो सकता है. अभी तक रोमन रेंस, रिया रिप्ली और ब्रॉक लैसनर के जीत हासिल करने की उम्मीद है. रोमन अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं लैसनर का रीमैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. शो में रिया अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार लैसनर इस जीत के साथ अगले महीने सऊदी अरब में होने वाले Night of Champions में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं. कहा गया है कि इसके बाद वो समरस्लैम में अपने करियर का आखिरी मैच लड़कर संन्यास ले लेंगे.
ये भी पढ़ें: क्या WWE Clash in Italy 2026 के बाद Brock Lesnar ले लेंगे संन्यास? फ्यूचर प्लान लीक होने से मचा हड़कंप!
WWE Clash In Italy 2026 में मिल सकता है नया चैंपियन
Clash In Italy 2026 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. इस बार टाइटल में बदलाव देखने को मिल सकता है. कोडी की बादशाहत खत्म हो सकती है. गुंथर नए चैंपियन बन सकते हैं. इस चीज की बहुत संभा वनाएं जताई जा रही हैं. अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा अंतिम समय में क्या फैसला लिया जाता है.
ये भी पढ़ें: WWE रिजल्ट्स, 28 मई, 2026: Roman Reigns के दुश्मन ने मचाया तांडव, मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन का कहर
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
39 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines