Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज, Unlimited 5G समेत मिलेंगे ये फायदे, बस इतनी है कीमत

Jio यूजर्स के लिए ये एक का रिचार्ज प्लान काफी काम का हो सकता है. इसमें कम कीमत में Unlimited 5G डेटा, Unlimited Calling के अलावा कई फायदे मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

JIO.jpg (2)
1 / 7
जियो के इस प्लान यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग भी मिलती है. (Image Credit-AI)

अगर आप Jio यूजर हैं और कम कीमत में 5G का फायदा लेना चाहते हैं, तो ये वाला रिचार्ज आपके काम आ सकता है. यह Jio का सबसे कम कीमत वाला ऐसा प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. कम अवधि के लिए 5G इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान एक विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

198 में Unlimited 5G डेटा का फायदा

198 में Unlimited 5G डेटा का फायदा2 / 7

Jio के 198 रुपये वाले रिचार्ज में Unlimited 5G डेटा मिलता है. हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है. साथ ही आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए. 5G कनेक्टिविटी मिलने पर आप इंटरनेट का इस्तेमाल बिना किसी अलग 5G डेटा लिमिट के कर सकते हैं. (Image Credit-Jio)

विज्ञापन

कॉलिंग के लिए नहीं देना होगा अलग पैसा

कॉलिंग के लिए नहीं देना होगा अलग पैसा3 / 7

इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, बल्कि Unlimited Voice Calling की सुविधा भी दी जाती है. यानी रिचार्ज की वैलिडिटी के दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर बिना अलग कॉलिंग चार्ज के बात कर सकते हैं. रोजाना कॉलिंग करने वाले यूजर्स के लिए यह सुविधा काफी काम की हो सकती है. (Image Credit-Jio)

4G के लिए मिलेगा 2GB डेटा

4G के लिए मिलेगा 2GB डेटा4 / 7

अगर किसी जगह 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है और फोन 4G पर चला जाता है, तो इस प्लान में 2GB डेटा भी मिलता है. यानी 5G कनेक्टिविटी न मिलने की स्थिति में भी आपके पास मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए डेटा मौजूद रहेगा. (Image Credit-Jio)

विज्ञापन

रोज 100 SMS भेजने की सुविधा

रोज 100 SMS भेजने की सुविधा5 / 7

198 रुपये वाले Jio रिचार्ज में SMS की सुविधा भी शामिल है. यूजर्स को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. बैंकिंग, OTP या दूसरे जरूरी कामों के लिए SMS की जरूरत पड़ने पर यह सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है. (Image Credit-Jio)

14 दिन की है वैलिडिटी

14 दिन की है वैलिडिटी6 / 7

इस Jio प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है. यानी एक बार ₹198 का रिचार्ज कराने के बाद कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे फायदे 14 दिनों तक मिलते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कम अवधि के लिए रिचार्ज की जरूरत है. (Image Credit-Jio)

विज्ञापन

JioTV और JioCloud का भी फायदा

JioTV और JioCloud का भी फायदा7 / 7

198 रुपये वाले रिचार्ज में कुछ Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इसमें JioTV और JioCloud जैसी सेवाएं शामिल हैं. JioTV के जरिए एंटरटेनमेंट कंटेंट देखा जा सकता है, जबकि JioCloud का इस्तेमाल क्लाउड स्टोरेज के लिए किया जा सकता है. कुल मिलाकर कम अवधि के लिए Unlimited 5G, कॉलिंग, SMS और ऐप बेनिफिट वाला यह Jio का एक किफायती रिचार्ज विकल्प है. (Image Credit-Jio)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन