मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे के रूप में मुंबई को बड़ा झटका लगा है. वह मुंबई की टीम से बाहर हो गए हैं. पहले मैच में उन्होंने चंडीगढ़ के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी. ऐसे में टीम के लिए अब बड़ा झटका माना जा रहा है. वह इस सीजन यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर सलामी बल्लेबाज की भूमिका मुंबई के लिए निभा रहे थे.

आयुष म्हात्रे/ Image Source: ANI

आयुष म्हात्रे/ Image Source: ANI

Ayush Mhatre: रणजी ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से हो चुका है. मुंबई और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को मुंबई ने एक पारी से अपने नाम किया. हालांकि मैच के बाद मुंबई को बड़ा झटका लगा और टीम के स्टार खिलाड़ी और उपकप्तान आयुष म्हात्रे चोट की वजह से बाहर हो गए. मुंबई के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. आयुष ने चंडीगढ़ के खिलाफ पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे हुए बाहर

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आयुष को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई है और वह इस वजह से एक महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में वह आगामी तीन मैच मुंबई के लिए नहीं खेल पाएंगे. ये टीम के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है. मुंबई के लिए उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 82 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 7 चौके के अलावा 1 छक्का भी जड़ा था. हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गए थे. इससे पहले आयुष आईपीएल 2026 में सीएसके की ओर से खेलते हुए बाहर हो गए थे. उन्हें उस दौरान भी हैमस्ट्रिंग हुई थी. म्हात्रे का चोट से पुराना नाता रहा है.

विज्ञापन

मुंबई ने एक पारी और 155 रनों से जीता मुकाबला

चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 136.5 ओवर में 429 रन बनाए थे. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सिद्धेश लाड ने बनाए थे. उन्होंने 192 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा तनुष कोटियान ने 91 गेंदों में 58 रन बनाए थे. वहीं, मुशीर खान ने भी 149 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी. जवाब में उतरी चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 78 रनों पर सिमट गई, जबकि दूसरी पारी में चंडीगढ़ 52.1 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई थी. इस तरह मुंबई ने एक पारी और 155 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

म्हात्रे का कैसा रहा है घरेलू करियर?

19 साल के आयुष ने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 30.78 की औसत के साथ 708 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी बनाए हैं. इसके अलावा 7 लिस्ट A मैच में इस बल्लेबाज ने 65.42 की औसत के साथ 458 रन बनाए हैं. वहीं, अब तक 19 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 47.87 की औसत के साथ 766 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 और 2026 में सीएसके की ओर से उन्होंने खेला था. आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैच में 240 रन बनाए थे, जबकि इस सीजन उन्होंने 6 मैच में 201 रन बनाए थे और पूरे टूर्नामेंट से चोट की वजह से बाहर हो गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ