कमजोरी और थकान की वजह हो सकती है आयरन की कमी, डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड
Iron Deficiency: अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है, जिसकी वजह से चक्कर आना या थकान महसूस हो रही है तो इस लेख में बताए गए फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. कुछ ही दिनों में आपको फायदा देखने को मिलेगा.

क्या आपको अक्सर थकान महसूस होती है? थोड़ा-सा काम करने के बाद कमजोरी होने लगती है या चक्कर आने जैसी परेशानी होती है? इन लक्षणों के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शरीर में आयरन की कमी भी शामिल है. बता दें, आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. जब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है तो हीमोग्लोबिन बनाने में परेशानी हो सकती है. इससे आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया पैदा हो सकता है. इसके लिए डॉक्टर की सलाह और जरूरी ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में आचार्य मनीष जी से आइए जानते हैं 5 सुपरफूड्स के बारे में, जिन्हें आप अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
2 / 6पालक, सरसों के पत्ते और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन के साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं. पालक में नॉन-हीम आयरन होता है, जिसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. आप भी अपने आहार में पालक को शामिल कर सकते हैं और बेहतर होगा कि आप ऊपर से नींबू का रस डालकर खाएं. इससे आपको विटामिन सी भी मिलेगा. इसे भी पढ़ें- भरपेट खाना खाने के थोड़ी देर बाद, फिर लगने लगती है भूख? जानिए क्यों डायबिटीज में कभी नहीं भरता पेट
चना और दाल डाइट में करें शामिल
3 / 6चना, मसूर, राजमा और दूसरी दालें शाकाहारी लोगों के लिए आयरन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं. इन चीजों को नियमित डाइट में शामिल करने से पोषण पाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, दाल को बनाने के लिए सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
हल्दी का टुकड़ा खाएं
4 / 6अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि डाइट में हल्दी का टुकड़ा शामिल किया जा सकता है. आप कच्ची हल्दी को दूध के साथ या फिर किसी डिश में डालकर खा सकते हैं.
अदरक का टुकड़ा
5 / 6आप अदरक का टुकड़ा भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के अंदर खून की कमी को पूरा करते हैं. कई लोग खून की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर, थोड़ा सा अदरक, नींबू और शहद मिलाकर जूस का सेवन करते हैं.
सौंफ, तिल या कद्दू के बीज का सेवन करना
6 / 6सौंफ, तिल और कद्दू के बीज आयरन के साथ हेल्दी फैट, प्रोटीन और दूसरे मिनरल भी देते हैं. इन्हें सही मात्रा में अपने आहार में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, सिर्फ बीज खाने से आयरन की कमी दूर होने की कोई गारंटी नहीं है. इसे भी पढ़ें- व्रत में पेट फूलने और गैस से परेशान हैं? इन आसान टिप्स से मिलेगी राहत