Ranji Trophy में शतक जड़ने के बाद रवींद्र जडेजा ने गेंद से बरपाया कहर, पहली पारी में झटके 3 विकेट

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद गेंद से 3 विकेट भी हासिल किए.

Ravindra Jadeja

रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा का जबरदस्त प्रदर्शन (PIC Credit - ANI)

Ranji Trophy 2026-27, Ravindra Jadeja: रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज हो चुका है. सीजन के पहले राउंड में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं. भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने तो रणजी ट्रॉफी में कमाल ही कर दिया है. सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

जडेजा ने मैच की पहली पारी में पहले बल्ले से धमाल मचाते हुए शानादर शतक जड़ा और फिर गेंद से कहर बरपाते हुए 3 विकेट भी हासिल किए. उनकी इस घातक गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ की पहली पारी को 312 रनों पर ही रोक दिया और 80 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

विज्ञापन

जडेजा ने जड़ा 16वां फर्स्ट क्लास शतक

सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 392 रन बनाए. टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 209 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 16वां शतक रहा. इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए.

जडेजा ने प्रेरक मांकड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 205 रनों की शानदार साझेदारी की और सौराष्ट्र को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मांकड़ ने भी शतकीय पारी खेली. उन्होंने 150 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 129 रनों की पारी खेली. जडेजा को धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया.

विज्ञापन

जडेजा ने पहली पारी में झटके 3 विकेट

बल्ले से धमाल मचाने के बाद जडेजा ने गेंद से भी कहर बरपाया. उन्होंने पहली पारी में 17 ओवर गेंदबाजी की और 40 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 3 ओवर मेडन भी फेंकी. जडेजा ने अपनी फिरकी से देव अदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा और संदीप वॉरियर को अपना शिकार बनाया. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ की पहली पारी को 312 रन पर ही समेट दिया और 80 रनों की बढ़त हासिल कर ली. जडेजा के अलावा, सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में कप्तान जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया और अनकूर पवार ने 2-2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ