WWE रिजल्ट्स, 28 मई, 2026: Roman Reigns के दुश्मन ने मचाया तांडव, मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन का कहर

WWE में इस समय Clash in Italy 2026 की तैयारियां चल रही हैं. इसके पहले कंपनी ने लिवरपूल में लाइव इवेंट का आयोजन किया, जिसमें टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE
1 / 9
WWE रिजल्ट्स

WWE Live Event: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. फैंस को जोरदार शो देखने को मिलेगा. कंपनी द्वारा अब लाइव इवेंट का आयोजन भी कराया जा रहा है. हाल ही में एक लाइव इवेंट लिवरपूल के एम एंड एस एरीना में हुआ. वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कुछ चैंपियनशिप मैच भी हुए. कोडी रोड्स सहित सभी टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मुकाबले हुए.

विज्ञापन

शार्लेट फ्लेयर का मैच

शार्लेट फ्लेयर का मैच2 / 9

शार्लेट फ्लेयर का मैच जेसी जेन के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ लेकिन अन्य रेसलर्स ने दखलअंदाजी कर दी. इस वजह से DQ से फ्लेयर को जीत मिल गई.

विज्ञापन

सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच

सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच3 / 9

शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली और टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला फैटल इनफ्लूएंस की फॉलन हेनली, जेसी जेन और लैने रेड के साथ हुआ. इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखा. अंत में फ्लेयर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीत दर्ज की.

एलए नाइट का मैच

एलए नाइट का मैच4 / 9

एलए नाइट का मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिली. अंत में नाइट ने मिस्टीरियो के ऊपर बड़ी जीत हासिल की.

विज्ञापन

डैनहाउजेन का मैच

डैनहाउजेन का मैच5 / 9

डैनहाउजेन और द मिज़ की राइवलरी जारी है. दोनों के बीच लाइव इवेंट में मैच बुक किया गया था. डैनहाउजेन ने एक बार फिर बढ़िया एक्शन दिखाया और दिग्गज के ऊपर जीत हासिल की.

जेकब फाटू का मैच

जेकब फाटू का मैच6 / 9

रोमन रेंस के मौजूदा दुश्मन जेकब फाटू ने खूब तबाही मचाई. उनका मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ हुआ. दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में फाटू ने बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने इसके जरिए रेंस को संदेश भेजा है.

विज्ञापन

जे'वॉन एवंस का मैच

जे'वॉन एवंस का मैच7 / 9

जे'वॉन एवंस का मुकाबला ईथन पेज के साथ हुआ. एवंस ने एक बार फिर अपने हाई-फ्लाइंग मूव से सभी का दिल जीता. फैंस ने उन्हें खूब चीयर किया. अंत में एवंस ने पेज के ऊपर जीत हासिल की.

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच8 / 9

ट्रिक विलियम्स ने WWE यूएस चैंपियनशिप कार्मेलो हेज के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों ने फैंस को जबरदस्त मैच दिया और सारी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से विलियम्स ने टाइटल को रिटेन किया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट9 / 9

मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप गुंथर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच टेबल्स मैच हुआ. अंत में कोडी ने गुंथर को टेबल पर पटककर अपने टाइटल को रिटेन किया. (नोट: Wrestling BodySlam ने 28 मई को लिवरपूल में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन