Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE ने Brock Lesnar का WrestleMania 42 का बड़ा मैच किया रद्द! 27 साल के रेसलर को लगा तगड़ा झटका

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि ब्रॉक लैसनर की टक्कर किसके साथ होगी. उनके मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 22, 2026 09:05
WWE WrestleMania 42 

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 की जद्दोजहद शुरू हो गई है. फैंस अभी से बड़े स्टार्स के मैचों का अनुमान लगाने लग गए हैं. रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच तय कर दिया गया है. ब्रॉक लैसनर भी मेगा इवेंट में कम्पीट करने वाले हैं. उन्हें कंपनी द्वारा एडवर्टाइज किया जा रहा है. लैसनर का बड़ा मैच होने की उम्मीद है. खैर एक रिपोर्ट में लैसनर के मैच को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि उनका मुकाबला रद्द कर दिया गया है.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर अपडेट

31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर और 27 साल के ओबा फेमी की टक्कर हुई थी. लैसनर ने फेमी को सुप्लेक्स लगाया. वहीं फेमी ने भी लैसनर को क्लोथलाइन से धराशाई किया. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट भी किया. इसके बाद से अफवाहें सामने आने लग गई कि WrestleMania 42 में दोनों की टक्कर होगी. कुछ रिपोर्ट्स में तो इस पर मुहर लगा दी गई थी. Wrestle Features ने एक्स पर सवाल पूछा कि क्या हमें अभी भी लगता है कि WrestleMania 42 में लैसनर और फेमी का मैच होगा. इसके जवाब में फेमस प्रो-रेसलिंग सोर्श Ibou of Self Made ने सीधे ना लिख दिया. इसका मतलब साफ है कि कंपनी ने लैसनर और फेमी के मैच का प्लान रदद् कर दिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-3 WWE स्टार्स जिन्हें 2026 Elimination Chamber मैच जीतकर इतिहास रचना चाहिए, Triple किसे देंगे मौका?

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लैसनर का मैच एलए नाइट के साथ हो सकता है. लैसनर 23 फरवरी 2026 को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं. वहां पर वो अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट फैंस को दे सकते हैं. वैसे लैसनर का नाइट के साथ भी बढ़िया मुकाबला होगा. नाइट के करियर का ये सबसे बड़ा मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 में होने वाले सभी मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

First published on: Feb 22, 2026 09:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.