WWE: WWE में इस समय Evolution 2025 की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. लगातार कंपनी द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. आगामी 13 जुलाई को इस विमेंस प्रोफेशनल रेसलिंग प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा. इसमें Raw, SmackDown और NXT रोस्टर की विमेंस स्टार्स हिस्सा लेंगी.
WWE ने इवेंट के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. शो में कुछ चैंपियनशिप भी डिफेंड की जाएंगी. इसके अलावा विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले बैटल रॉयल मैच पर भी सभी की नजरें रहेंगी. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने दो और बड़े मैच Evolution के लिए बुक कर दिए हैं.
ट्रिश स्ट्रेटस का दिखेगा जलवा
ट्रिश स्ट्रेटस ने Elimination Chamber 2025 में टिफनी स्ट्रेटन के साथ मिलकर कैंडिस लेरे और नाया जैक्स को हराया था. इसके बाद से वह एक्शन में नजर नहीं आईं. SmackDown के एपिसोड में टिफनी का सैगमेंट हुआ. उन्होंने अपना प्रतिद्वंदी चुनने की बात कही. वहां पर जेड कार्गिल ने भी दखलअंदाजी की. टिफनी ने इसके बाद कहा कि वह Evolution में विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर हॉल ऑफ फेमर ट्रिश स्ट्रेटस का नाम लिया. स्ट्रेटस ने शानदार अंदाज में एंट्री की की. उन्होंने टिफनी की चुनौती को स्वीकार कर चैंपियन बनने का दावा किया
टिफनी स्ट्रेटन को इस बार कड़ी चुनौती मिलने की पूरी उम्मीद है. स्ट्रेटस का रेसलिंग जगत में बहुत बड़ा नाम है. उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. टिफनी की हर चाल का वह अच्छे से जवाब दे सकती हैं. अब देखना होगा कि स्ट्रेटस चैंपियनशिप हासिल करने में कामयाब रहती हैं या नहीं.
जेड कार्गिल का भी होगा मैच
जेड कार्गिल और नेओमी की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. नेओमी ने हाल ही में विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस हासिल किया. तब से उनका कद और ऊंचा हो गया है. कार्गिल ने भी एक लंबी छलांग लगा ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल अपने नाम किया. शर्त के मुताबिक उन्हें SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल गया है.
SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज कार्गिल के ऊपर नेओमी ने खतरनाक हमला कर दिया था. कार्गिल इसके बाद उठ नहीं पाईं. उन्हें चेक करने के लिए निक एल्डिस आए. जेड ने एल्डिस से नेओमी के खिलाफ मैच की मांग की. उन्होंने दोनों के बीच Evolution में मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.
संबंधित खबरें
WWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
5 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
2 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
2 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
4 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
4 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
4 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
9 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
10 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
11 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines