WPL 2027 Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे 1.1 करोड़

WPL 2027 Auction: कोच्चि में आयोजित महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुला, जबकि कई खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. यूपी वॉरियर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर सोफी मॉलनिक्स को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा.

WPL Auction/ Image Source: ANI

WPL Auction/ Image Source: ANI

WPL 2027 Auction: कोच्चि में आयोजित महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को नई टीमों का साथ मिला. फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इस दौरान कुछ अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों को भी खरीदार मिले, जबकि विदेशी खिलाड़ियों पर भी टीमों ने भरोसा जताया. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मॉलिनक्स इस सूची में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहीं. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया.

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाने वाली किरण से टीम को आगामी सीजन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में शामिल करके अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने की कोशिश की है.

विज्ञापन

अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों पर भी टीमों ने दांव लगाया. यूपी वॉरियर्स ने स्नेह राणा और विकेटकीपर सुषमा वर्मा को 30-30 लाख रुपये में खरीदा. दोनों खिलाड़ियों के अनुभव से टीम को फायदा मिल सकता है. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस भी 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा बनीं. आयरलैंड की ऑलराउंडर ओरला को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. इस तरह अलग-अलग टीमों ने अपनी जरूरत के मुताबिक भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया.

इन खिलाड़ियों को मिली इतनी रकम

  • सोफी मॉलिनक्स: 1.1 करोड़ रुपये, यूपी वॉरियर्स
  • किरण नवगिरे: 75 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स
  • जी. कमलिनी: 40 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स
  • ग्रेस हैरिस: 30 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स
  • सुषमा वर्मा: 30 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स
  • स्नेह राणा: 30 लाख रुपये, यूपी वॉरियर्स
  • ओरला: 30 लाख रुपये, गुजरात जायंट्स

किन टीमों ने पुराने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा?

नीलामी से पहले टीमों ने अपने मौजूदा खिलाड़ियों को लेकर भी अहम फैसले लिए. WPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा. इससे इन टीमों को ऑक्शन में पूरी टीम नए सिरे से तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ी.

विज्ञापन

इन फ्रेंचाइजी का ध्यान उन खाली जगहों को भरने पर रहा, जहां उन्हें नए खिलाड़ियों की जरूरत थी. इसी रणनीति के तहत उन्होंने चुनिंदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई. अब इन टीमों की कोशिश नए और अनुभवी खिलाड़ियों के तालमेल से आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी. हालांकि, नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदना पहला कदम है. मैदान पर उनका प्रदर्शन ही तय करेगा कि फ्रेंचाइजी का यह फैसला कितना सफल साबित होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ